Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

तीन दिवसीय विशेष अभियान के तहत सवाई माधोपुर पुलिस ने 72 आरोपियों को किया गिरफ्तार 

सवाई माधोपुर जिले की अलग-अलग थाना पुलिस ने तीन दिवसीय विशेष अभियान के तहत शांति भंग में 43 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस महानिरीक्षक भरतपुर रेंज भरतपुर द्वारा आपराधिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे तीन दिवसीय विशेष अभियान के तहत हर्षवर्धन अग्रवाला पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर के निर्देशन व हिमांशु शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर तथा अनिल डोरिया पुलिस उप अधीक्षक वृत्त ग्रामीण सवाई माधोपुर के सुपरविजन में रवांजना डूंगर थाना पुलिस विशेष अभियान के तहत शांति भंग में जुगराज पुत्र रामरतन निवासी रामपुरा, रामदेव पुत्र जब्बूलाल निवासी रामपुरा, रामवातर पुत्र राजमल निवासी लक्ष्मीपुरा, अभिषेक पुत्र रामदयालनि वासी लहसोड़ा, पुप्प पुत्र रामनाथ निवासी खेडला, कालूपुत्र बदरी निवासी खेडला, रामजीलाल पत्रु रामफुल निवासी खेडला, गिर्राज उर्फ पटेल पुत्र रामविलास निवासी श्योपुरा, हंसराज पुत्र भैरूलाल निवासी पीपलवाड़ा, ओमप्रकाश गुर्जर पुत्र नन्दलाल निवासी, 8 क्वार्टर टोडरा, गोविन्द प्रसाद पुत्र गजान्द निवासी रवांजना चौड़ को गिरफ्तार किया गया है।

 

इसी प्रकार मलारना डूंगर थाना पुलिस ने शांति भंग के आरोप में रामकेश पुत्र बदरी निवासी इन्द्रा कॉलोनी मलारना डूंगर, लखन पुत्र गिर्राज निवासी मलारना डूंगर, गिर्राज पुत्र भोरया निवासी इंदिरा कॉलोनी मलारना डूंगर, मुनेश पुत्र कमल गुर्जर निवासी ऐबरा चौहानपुरा, ईश्वर पुत्र सुरज्ञान निवासी ऐबरा चौहानपुरा थाना मलारना डूंगर, अजय सिंह पुत्र भागचंद निवासी श्यामौता थाना सूरवाल, दिनेश मीना पुत्र जगराम मीना निवासी श्यामौता थाना सूरवाल, दीपक पुत्र सुखराम निवासी कुण्डली नदी, अर्जुन पुत्र अशोक निवासी अतरौली थाना कोतवाली अलीगढ़, रामबाबू पुत्र मदनलाल निवासी अतरौली थाना कोतवाली अलीगढ, सुरेश पुत्र शम्भूदयाल निवासी बाढ़ बरियारा, लोकेश पुत्र घनश्याम निवासी बाढ़ बरियारा, रघुवीर पुत्र जगदीश निवासी बाढ़ बरियारा, विजय पुत्र भोलाराम निवासी बी. कलां, दीपक पुत्र रामदयाल निवासी बी. कलां, रविशंकर पुत्र रमेश योगी निवासी बी. कलां थाना बी. कलां जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया गया है। इसी प्रकार खंडार थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत शांति भंग करने के आरोप में 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसी प्रकार कुंडेरा थाना पुलिस ने  शांति भंग का अंदेशा होने पर दिलखुश पुत्र रगंलाल निवासी श्यामपुरा, धनकेश पुत्र देवकरण निवासी श्यामपुरा, रामकेश पुत्र गिर्राज निवासी श्यामपुरा, मीठालाल पुत्र श्योकरण निवासी बस्सो खुर्द थाना कुंडेरा जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार  किया है।

 

Sawai Madhopur police arrested 72 accused under three-day special operation

 

चौथ का बरवाड़ा पुलिस ने चालानशुदा अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत 11 आरोपियों को किया गिरफ्तार:-

चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने चालानशुदा अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हर्षवर्धन अगरवाला पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर के निर्देशन में हिमांशु शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर व अनिल डोरिया सीओ ग्रामीण के सुपरविजन में महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज भरतपुर द्वारा जिला हाजा में चलाये जा रहे एचएस, आबकारी अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट में चालानशुदा अपराधियों की धरपकड़ हेतु तीन दिवसीय अभियान के  तहत थानाधिकारी भंवर सिंह कर्दम के नेतृत्व में 27.12.2023 को परिशान्ति भंग करने पर पावडेरा रोड़ से बाबू पुत्र रामनारायण नाथ निवासी सारसोप, सोनू पुत्र राधेश्याम प्रजापत निवासी बनेठा जिला टोंक, मोहित पुत्र प्रकाश बैरवा निवासी रूपपुरा थाना सदर टोंक जिला टोंक, रामप्रसाद पुत्र जगन्नाथ बैरवा निवासी शिवाड, राजेश पुत्र मूलचन्द मीना निवासी महापुरा से, भेडोला तिराहा से, गजेन्द्र पुत्र रामप्रसाद हरिजन निवासी चौथ का बरवाड़ा, गणपत माली पुत्र भूरा माली निवासी चैनपुरा, अमर तिलोर पुत्र किशनलाल कंजर निवासी केशव बस्ती चौथ का बरवाड़ा, गोरधन पुत्र नाथू कंजर निवासी केश बस्ती चौथ का बरवाड़ा, आमीन पुत्र हमीद मोहम्मद निवासी चौथ का बरवाड़ा को सीआरपीसी में गिरफ्तार किया गया। वहीं मदन सिंह हैड कांस्टेबल द्वारा ग्राम सारसोप में शराब पीकर उत्पाच मचाने व पड़ोसियों के साथ गाली गलौच कर मारपीट पर उतारू होने वाले श्यामसिंह पुत्र शिवप्रताप सिंह निवासी सारसोप थाना चौथ का बरवाड़ा को गिरफ्तार किया गया। समस्त आरोपियों को एडीएम कोर्ट चौथ का बरवाड़ा में पेश किया जावेगा।

 

बौंली थाना पुलिस ने 3 दिवसीय विशेष अभियान के तहत 18 आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को किया गिरफ्तार

बौंली थाना पुलिस ने 3 दिवसीय विशेष अभियान के तहत 18 आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को गिरफ्तार किया है। हर्षवर्धन अग्रवाला जिला पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार जिले में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर अंकुश लगाने जाने हेतु चलाये जा रहे चालानशुदा अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत सीताराम प्रजापत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बौंली और मीना मीणा वृत्ताधिकारी वृत्त बौंली के सुपरविजन में थानाधिकारी हरलाल सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा 27-12-2023 को न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों में आरोपी धोलूराम पुत्र जगदीश निवासी डिडवाडी, शोकिन पुत्र सनराज मीना निवासी सहरावता, मीठालाल पुत्र बद्रीलाल निवासी खिरखिडी थाना बौंली एवं धारा 60 पुलिस एक्ट में आरोपी कालूराम पुत्र डालूराम निवासी पुरानी तहसील रोड़ बौंली, धनसिहं पुत्र रामस्वरूप निवासी खिरखिड़ी, सद्दीक पुत्र कोमाण निवासी बाय मोहल्ला खाटू श्याम जिला सीकर, इंसाफ खान पुत्र नवाब खान भैरूपिया निवासी बौंली सवाई माधोपुर, राजेन्द्र पुत्र नानगराम निवासी बौंली, कुंजबिहारी पुत्र जगदीश निवासी रैगर मोहल्ला बौंली, जगमोहन पुत्र जगदीश निवासी बौंली को गिरफ्तार किया गया। वहीं आरोपी प्यार सिहं पुत्र दीपकराज निवासी डिडवाड़ी थाना बौंली, कुलदीप पुत्र दीपकराज निवासी डिडवाड़ी थाना बौंली, हरिओम पुत्र सीताराम निवासी हिन्दपुरा थाना बौंली, मीठालाल पुत्र बद्रीलाल निवासी खिरखिड़ी, समझ पुत्र सीताराम निवासी शिशोलाव थाना बौंली, राजेश पुत्र रामकुंआर निवासी बौंली, गंगाधर पुत्र रामदयाल निवासी बौंली को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। वहीं एक व्यक्ति को अवैध देशी शराब कोलाड़ा मोड़ पर पर बेचते पाये जाने पर कुल 63 पव्वो को जप्त कर आरोपी आशाराम पुत्र रामफूल बैरवा निवासी शिशोलाव को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया गया।

अपराधियों के खिलाफ गिरफ्तारी अभियान जारी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !