Sunday , 7 June 2026
Breaking News

ब्यावर आगार के मुख्य प्रबंधक को दिया नोटिस

जयपुर: रोडवेज प्रबंधन ने ब्यावर आगार के मुख्य प्रबंधक को बसों के संचालन और यात्री भार में कमी, लाभ में कमी जैसे विभिन्न कार्यों में लापरवाही का दोषी पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए नोटिस दिया है। प्रबंध निदेशक राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि ब्यावर आगार के मुख्य प्रबंधक निरंजन शर्मा को आगार में उपलब्ध पूर्ण संसाधनों का उपयोग कर आगार के यात्री भार और लाभप्रदता में वृद्धि नहीं लाने का दोषी पाया गया।

 

Notice given to Niranjan Sharma, Chief Manager of Beawar Roadways Depot

 

 

 

वहीं आगार में 15 वाहन स्पेयर खड़े पाए गए। मुख्यालय द्वारा ब्यावर आगार में परिचालकों की कमी की प्रतिपूर्ति भी की गई थी और पूर्व में स्वीकृत बस सारथियों की संख्या 27 में 20 सारथियों की वृद्धि कर कुल 47 बस सारथी स्वीकृत किए गए थे। इसके बावजूद 4 नवंबर 2024 तक 0.85 हजार की तुलना में मात्र 0.36 हजार किलोमीटर ही बसों का संचालन किया गया जो लक्ष्य की तुलना में 0.49 हजार यानि 57.33 प्रतिशत कम है। मुख्य प्रबंधक की इस लापरवाही से निगम को राजस्व की भारी क्षति उठानी पड़ी‌ है।

 

 

 

 

मुख्यालय स्तर से बार-बार निर्देशित किए जाने के बाद भी ब्यावर मुख्य प्रबंधक द्वारा संचालन परिणाम में अपेक्षित सुधार लाकर लक्ष्य अर्जित नहीं किए गए। जिसके चलते रोडवेज प्रबंधन ने सख्त एक्शन लेते हुए मुख्य प्रबंधक को नियम 17 के अंतर्गत अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए नोटिस दिया है। निरंजन शर्मा को अपना जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !