Saturday , 7 March 2026
Breaking News

अब प्राइवेट स्कूलों का भी होगा निरीक्षण, डीडी व डीईओ स्तर के अधिकारी देखेंगे व्यवस्थाएं 

सरकारी स्कूलों की तरह ही अब प्रदेश के निजी स्कूलों का भी नियमित निरीक्षण होगा। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किए हैं। निरीक्षण के दौरान देखा जाएगा कि निजी स्कूलों में विद्यार्थियों को क्या सुविधा दी जा रही है, शिक्षक और विद्यार्थी की संख्या के अनुपात के आधार पर कक्षा-कक्ष की व्यवस्था, आरटीई में प्रवेशित विद्यार्थियों की संख्या, स्कूल की मान्यता, प्राइवेट स्कूलों में कार्यरत स्थाई-अस्थाई कार्मिकों की नियुक्ति, उपस्थिति और उनके वेतन व अवकाश से संबंधित रिकॉर्ड आदि बिंदुओं की जांच की जाएगी। इधर, निजी स्कूल संचालकों ने सत्रांक सहित नियमित निरीक्षण के आदेशों का विरोध किया है। सेवा संगठन के प्रदेश कार्यालय में कोडाराम भादू की अध्यक्षता में निजी स्कूल संचालकों की गुरुवार को बैठक हुई।

 

Now private schools will also be inspected in Rajasthan

 

संगठन के शैलेष भादानी ने बताया कि 21 फरवरी को शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी दो आदेशों से गैर सरकारी स्कूल संचालकों में नाराजगी है। दोनों आदेश अव्यवहारिक एवं अनुचित है। इनकी कोई आवश्यकता नहीं थी एक आदेश में विद्यालय की जांच के संबंध में लिखा गया है जो कि हमेशा आरटीई भौतिक सत्यापन के समय विभाग द्वारा गठित भौतिक सत्यापन दल द्वारा सत्यापित किया जाता है। तथा दूसरा आदेश सत्रांक से संबंधित है। गैर सरकारी स्कूल संचालकों ने निर्णय लिया है कि दोनों आदेशों को वापस लेने के संबंध में शुक्रवार को एक प्रतिनिधिमंडल निदेशक से मिलेगा। बैठक में डॉ. फिरोज शर्मा, सुनीता तनेजा, परतुराम बेनीवाल, हंसराज धौलपुरिया, किसनाराम घिंटाला, रमेश सैनी और तेज सिंह भार्गव आदि शामिल हुए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !