Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

वरिष्ठ नागरिक संस्थान की जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न

उपभोक्ता संरक्षण आयोग की अध्यक्ष कीर्ति आशीष जैन ने दिलाई शपथ

 

वरिष्ठ नागरिक संस्थान जिला सवाई माधोपुर की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आज रविवार 7 मई को आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कीर्ति जैन अध्यक्ष उपभोक्ता संरक्षण आयोग जिला सवाई माधोपुर ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलवाई। इसी अवसर पर सवाई माधोपुर से 2 सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी में मनोनीत किए गए। उनको शपथ समारोह की अध्यक्षता कर रहे अली मोहम्मद उपसभापति नगर परिषद सवाई माधोपुर द्वारा शपथ करवाई गई। शपथ ग्रहण समारोह के उपरांत विशिष्ट अतिथि आशीष जैन एडवोकेट द्वारा समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि अनुभव के अंदर आप सब अधिक हैं। मैं तो न्यायालय में कानून की लड़ाई लड़ता हूं। उन्होंने कहा कि आप सबके के चेहरे की मुस्कुराहट बता रही है की आप सब स्वस्थ और मस्त हैं। आपके आपके चेहरों से हमें ऊर्जा मिल रही है।

 

समारोह के विशिष्ट अतिथि मंजीत सिंह पार्षद नगर परिषद सवाई माधोपुर ने कहा कि संस्थान द्वारा राष्ट्रीय धार्मिक, ऐतिहासिक सभी पर्व सानंद प्रक्रिया के साथ मनाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि नवगठित कार्यकारिणी में मुझे भी सलाहकार के रूप में जोड़ा गया है ,इसके लिए संस्थान का आभारी हूं। समारोह की मुख्य अतिथि कीर्ति आशीष जैन ने कहा कि संस्थान ने मुझे जो शपथ ग्रहण करवाने का अवसर दिया है। इसके लिए मैं कृतज्ञ हूं। समारोह की अध्यक्षता करते हुए नगर परिषद के उपसभापति अली मोहम्मद ने कहा है की वरिष्ठ नागरिक संस्थान द्वारा मुझे शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया गया है। उसके लिए मैं धन्यवाद अर्पित करता हूं और विश्वास दिलाता हूं कि जो काम आपने मुझे बताएं हैं।

 

Oath taking ceremony of District Executive of Senior Citizens Institute concluded in sawai madhopur

 

उन्हें मैं पूरा करवाऊंगा। प्रक्रिया में देर हो सकती है किंतु आपके काम अवश्य होंगे। इससे पूर्व मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती के तिलक, माल्यार्पण कर पूजन किया गया एवं सभी अतिथि गणों ने दीप प्रज्वलित किया। इसके उपरांत सभी अतिथियों का संस्थान के सदस्यों द्वारा स्वागत सम्मान किया गया। इसी अवसर पर आईएफडब्ल्यूजे के जिलाध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा का स्वागत संस्थान अध्यक्ष सुरेश सोगानी द्वारा कर सभी उपस्थित पत्रकार बंधुओं को सम्मान दिया। वरिष्ठ नागरिक संस्थान द्वारा कोरोना का हाल में किए गए विशिष्ट कार्यों के लिए प्रदेश वरिष्ठ नागरिक संस्थान द्वारा जो प्रशस्ति पत्र दिया गया उसे मुख्य अतिथि द्वारा संस्थान को भेंट किया गया।

 

संस्थान के अध्यक्ष सुरेश सोगानी द्वारा संस्थान के उद्देश्य गतिविधियों एवं आर्थिक स्थिति आदि पर प्रकाश डालते हुए आम व्यय का लेखा प्रस्तुत किया और सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया समारोह का संचालन कल्याण चंद गुप्ता द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि हम सीनियर सिटीजन है बूढ़े नहीं है। संस्थान के महामंत्री रमेश चंद जैन द्वारा संस्थान की गतिविधियों की जानकारी दी। संस्थान के सांस्कृतिक मंत्री गिर्राज नामा द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। मालती कुलश्रेष्ठ द्वारा धार्मिक भजन प्रस्तुत किया। समारोह की अति उत्तम व्यवस्था के बारे में सभी ने पूर्व महामंत्री एवं वर्तमान कोषाध्यक्ष हुकम चंद गुप्ता की प्रशंसा की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !