Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

अधिकारी आमजन को योजनाओं से तत्परता के साथ लाभांवित करेंः सांसद

जिला विकास, समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक टोंक सवाई माधोपुर लोकसभा सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया की अध्यक्षता, जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी.सिंह, पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी एवं बामनवास विधायक इन्द्रा मीना की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने केन्द्र प्रवर्तित 42 योजनाओं की प्रगति समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा कि आमजन को योजनाओं का लाभ मिलेए इसके लिए तत्परता एवं समर्पण के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इन योजनाओं से अधिक से अधिक पात्र लोगों को लाभांवित किया जाए। जिससे आमजन को योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके। इस मौके पर जिला कलेक्टर डॉ. सिंह ने अधिकारियों की ओर से प्रभावी मॉनिटरिंग के साथ योजनाओं को तत्परता से क्रियांवित करने का भरोसा दिलाया। वहीं बामनवास विधायक इन्द्रा मीना ने सडकों की बदहाल स्थिति एवं समय पर मरम्मत नहीं होने, गुणवत्ता के संबंध में शिकायत करते हुए सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिए।
बैठक में सांसद जौनापुरिया ने महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की समीक्षा करते हुए जिले में वर्तमान में 27 हजार 499 नियोजित श्रमिकों की संख्या बढाने तथा मांगे जाने पर जॉबकार्ड धारियों को रोजगार उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। दीनदयाल अन्त्योदय योजना की समीक्षा करते हुए राजीविका के डीपीएम को जिले में संचालित स्वयं सहायता समूहों को रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रभावी कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने आरएसएलडीसी की ग्रामीण कौशल्य योजना की प्रगति समीक्षा करते हुए न्यून प्रगति पर रोष जताया।

Officers should benefit common man  schemes
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की प्रगति समीक्षा करते हुए सड़कों के कार्य गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश दिए। उन्होंने गारंटी अवधि में ही सडकों की बदहाल हालत होने, समय पर रिपेयर नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए संबंधित ठेकेदार को नोटिस देने एवं कार्य करवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ. सिंह ने तीस नवंबर तक क्षतिग्रस्त सड़कों की रिपेयर के कार्य पूरे करवाने के निर्देश भी अधीक्षण अभियंता को दिए। सामाजिक सुरक्षा पैंशन योजना, पालनहार योजना के संबंध में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक से जानकारी प्राप्त की। बजट संबंधी शिकायत पर विभाग के निदेशक से दूरभाष पर वार्ता कर समस्या समाधान का आग्रह किया। उन्होंने छात्रावासों में प्रभावी मैनेजमेंट एवं व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए। बैठक में सांसद ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं ग्रामीण के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए सन 2022 तक सभी को आवास मिले इसके लिए कार्य करने के निर्देश दिए। इस संबंध में आ रही समस्याओं पर चर्चा कर समाधान भी सुझाए।
नगरीय क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय, अफोर्डेबल हाउसिंग योजना, रोड़लाइटों की समुचित व्यवस्था, यूआईटी से जुडी योजनाए शहरी क्षेत्र में नियमित सफाई, वन विभाग की एनओसी से संबंधित विषयों पर चर्चा कर निर्देश दिए। वही आरयूआईडीपी के अधिशासी अभियंता को काटी गई सड़कों की तुरंत रिपेयर करवाने तथा कार्य को शीघ्र पूरा करवाने के निर्देश दिए। बौंली में बीसलपुर योजना से पानी की सप्लाई के संबंध में भी निर्देश दिए। इसी प्रकार बौंली सरपंच राजेश गोयल की शिकायत पाइप डालने के लिए खोदी गई सड़क को सही नहीं करने के मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने कमेटी बनाकर जांच करवाने तथा सड़क को अन्य मद से सही करवाने के संबंध में निर्देश दिए।
बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता को किसानों को डीपी उपलब्ध करवाने, प्रायोरिटी लिस्ट चस्पा करने के निर्देश दिए। जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए वर्ष 2019-20 में 4892 आवास के लक्ष्य के विपरित 4865 आवास स्वीकृत करने की जानकारी दी गई।

फसल खराबे एवं खाद के संबंध में दिए निर्देश: बैठक में खरीफ की फसल खराबे के मुआवजे के संबंध में कृषि विभाग के सहायक निदेशक को प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए। वहीं खाद के लिए किसानों को परेशान नहीं होना पडेए खाद की समुचित उपलब्धता रहे, इस संबंध में प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए। बैठक में स्वास्थ्य मिशन की समीक्षा करते हुए जननी सुरक्षा योजना, राजलक्ष्मी योजना, नि:शुल्क दवाए जांच योजना के संबंध में निर्देश दिए। वहीं बायोमेडिकल वेस्ट का समुचित निस्तारण करने, बौंली एवं बामनवास में एक्सरे मशीन शीघ्र चालू करवाने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, आंगनबाडी केन्द्र पर खिलाए जाने वाले पोषाहार के संबंध में समीक्षा कर निर्देश दिए। बैठक में खाद्य सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, शिक्षा विभाग के कार्याे की समीक्षा की। विद्यालयों में शौचालय फंक्शनल हो, जर्जर कक्षा कक्ष में बालकों को नहीं बिठाया जाए, एसडीएमसी लेवल पर भामाशाहों का सहयोग लिया जाए। लोगों की सहभागिता बढाने के निर्देश भी दिए। मृदा स्वास्थ्य योजना की समीक्षा की। बैठक में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, डिजीटल इंडिया, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना, बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना, सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजनाओं सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर निर्देश दिए। जिला कलेक्टर डॉ. सिंह ने इस मौके पर सांसद को अपनी पोषण मुहिम के बारे में जानकारी देते हुए उपस्थित अधिकारियों से भी इससे जुड़ने का आग्रह किया।
बैठक में सांसद ने योजनाओं की प्रगति समीक्षा कर लक्ष्य प्राप्ति एवं उपलब्धि में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश कुमार, एडीएम कैलाश चंद, एसीईओ रामचंद्र, सुरेश जैन, नगर परिषद सभापति गीता सैनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !