Thursday , 4 July 2024
Breaking News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं ने की विभिन्न विषयों पर चर्चा। रैली निकाल किया शांति मार्च 

प्रगतिशील महिला फेडरेशन सवाई माधोपुर जिला शाखा द्वारा आज मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाएं महावीर पार्क में एकत्रित हुई। महिलाओं ने विभिन्न विषयों को लेकर विचार-विमर्श किया। जिसमें महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, महिलाओं को रोजगार, महिलाओं को बराबरी और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार आदि विषयों पर चर्चा की गई। महिला फेडरेशन की जिला सचिव शबनम ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत देश के अंदर आज भी पुरुष और महिलाओं में गैर बराबरी है। महिलाओं पर विभिन्न चीजें थोपी जाती रही है। महिलाओं के साथ अत्याचार में भारत नंबर वन स्थान पर है, जोकि बहुत बड़ा चिंता का विषय है। विभिन्न वक्ताओं सीपीआई जिला सचिव रामगोपाल गुणसारिया, किसान सभा जिलाध्यक्ष कांजी मीणा, रेनू शर्मा,  गायत्री शर्मा, अनीता बैरवा एवं तबस्सुम बानो आदि ने महिलाओं को संबोधित किया।
On International Women's Day, women discussed various topics, Rally took out peace march
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं ने महावीर पार्क से कलेक्ट्रेट तक रैली निकालकर महिलाओं के विभिन्न मांगो ऐंडा गांव में बलात्कार पीड़ित बालिका को न्याय दिलाने, शहरी क्षेत्र में महिलाओं को मनरेगा जैसी स्कीम लागू कर रोजगार देने, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के वेतन बढ़ाने, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने, एकल नारी महिलाओं को खाद्य सुरक्षा से जोड़ने, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने, ऐंडा गांव में बलात्कार के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कठोर सजा देने, सवाई माधोपुर में कानून व्यवस्था को मजबूत करने, शांति एवं भाईचारा स्थापित करने आदि मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर संतोष देवी, शिल्पा वर्मा, रेखा शर्मा, इंदिरा देवी, ललिता देवी, गुलाब देवी, फूलबाई और नूर बानो आदि महिलाएं शामिल रही।

About Vikalp Times Desk

Check Also

अवैध चराई रोकने के लिए धारा 144 लागू

सवाई माधोपुर:- रणथंभौर बाघ परियोजना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों व इस क्षेत्र के आसपास के …

एनडीए ने स्पीकर पद के लिए ओम बिरला को बनाया उम्मीदवार, कांग्रेस ने के सुरेश को उतारा मैदान में 

नई दिल्ली:- लोकसभा में स्पीकर पद के लिए एनडीए की तरफ से ओम बिरला को …

चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने 17 लोगों को किया गिरफ्तार

सवाई माधोपुर:- चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने धरपकड़ अभियान के तहत 17 लोगों को गिरफ्तार …

NDA से ओम बिरला होंगे लोकसभा स्पीकर पद के उम्मीदवार

NDA से ओम बिरला होंगे लोकसभा स्पीकर पद के उम्मीदवार       NDA से …

स्पीकर पद के लिए एनडीए उम्मीदवार को समर्थन देने पर राहुल गांधी क्या बोले

नई दिल्ली:- कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने कहा है कि विपक्ष स्पीकर पद …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !
Exit mobile version