प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र शासन में भाजपा के 8 वर्ष पूर्ण होने पर मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े के तहत भाजपा महिला मोर्चा सवाई माधोपुर द्वारा जिला एवं मंडल स्तर पर महिला चौपालों का आयोजन कर एवं घर – घर जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं के पत्रक वितरित किए जा रहे है। आशा शर्मा जिला अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा के हवाले से जिला महामंत्री महिला मोर्च ने बताया कि शनिवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित चौपाल कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आशा शर्मा ने बताया कि 8 वर्ष के कार्यकाल में सुशासन गरीब कल्याण योजनाएं एवं महिला सशक्तिकरण को लेकर केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं को संकल्पित एवं साकार किया गया है।
चौपाल में महिलाओं को केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई एवं बताया कि महिलाओं को सशक्त करने की योजनाओं का लाभ घर-घर तक केंद्र सरकार द्वारा पहुंचाया जा रहा है इस अवसर पर महामंत्री सीमा गौतम, जिला मंत्री सावित्री शर्मा, जिला भाजपा कार्यकर्ता विद्या यादव, प्रेम साहू, हेमलता शर्मा, पुष्पा साहू, चारू शर्मा, कमला शर्मा, वर्दी देवी, नीतू शर्मा, परी सोनी, तनु शर्मा, राम सोनी सहित कई महिलाएं मोर्चा की बहनें उपस्थित मौजूद रही।