Saturday , 6 July 2024
Breaking News

फातिमा शेख की पुण्यतिथि पर छात्राओं के लिए लाइब्रेरी में एक रुपया प्रति घंटा से अध्ययन की सुविधा का शुभारंभ

वतन फाउंडेशन हमारा पैगाम भाईचारे के नाम के द्वारा प्रथम महिला शिक्षिका फातिमा शेख की पुण्यतिथि पर 9 अक्टूबर सोमवार को एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। फाउंडेशन के प्रवक्ता मोइन खान ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को देश की प्रथम महिला शिक्षिका फातिमा की पुण्यतिथि पर फाउंडेशन के कार्यालय एवं लाइब्रेरी में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। संस्था के सदस्यों द्वारा देश की प्रथम महिला शिक्षिका फातिमा शेख और सावित्रीबाई फुले के चित्रों के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की गई।

 

फाउंडेशन के हुसैन आर्मी ने बताया कि फाउंडेशन की ओर से फातिमा शेख की पुण्यतिथि पर एक अनूठी पहल की गई है जिसमें छात्राओं को एक रुपया प्रति घंटे के हिसाब से लाइब्रेरी में अध्ययन की सुविधा प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर प्रोफेसर रामलाल ने कहा कि फातिमा शेख वह महिला थी, जिन्होंने ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले के साथ कदम से कदम मिलाकर माॅडर्न इंडिया में स्त्री शिक्षा के आंदोलन को धार दिया था।

 

On the death anniversary of Fatima Sheikh, study facility for girl students started in the jay hind library at one rupee per hour.

 

हालांकि यह बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण रहा है कि स्त्री शिक्षा आंदोलन में फातिमा शेख के किरदार और योगदान को भुला दिया गया। सुनीता मधुकर और रूमा नाज ने कहा कि आज की नारी फातिमा शेख और सावित्रीबाई फुले की कर्जदार है। यह उन दोनों की त्याग और बलिदान एवं मेहनत का ही नतीजा है कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हुई है।

 

कैलाश सिसोदिया ने समाज के सभी वर्गों को आह्वान करते हुए कहा कि हमें समाज के हर वर्ग तक शिक्षा के प्रसार के प्रयास करने होंगे तभी महापुरुषों को सजा सच्ची श्रद्धांजलि मानी जाएगी। इस अवसर पर रजनी लक्षवाल, मंजू गंगवाल, जुगराज बेरवा, आसिफ राजा विमल पांडे, इरशाद खान, कलीम, सलीम, मनीष जैन आदि सहित अन्य लोगों उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ईएसआई डिस्पेंसरी में संचालित होगा बस स्टैंड, बजरिया में अब लोगों को जाम से मिलेगी राहत

सवाई माधोपुर: नगर परिषद क्षेत्र में एक ओर अतिक्रमण हटाकर जहां आमजन को राहत प्रदान …

डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कैबिनेट मंत्री पद से दिया इस्तीफा

डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कैबिनेट मंत्री पद से दिया इस्तीफा       डॉ. …

अवैध बजरी खनन में लिप्त 4 लोगों को एसडीएम विश्नोई ने भेजा जेल

सवाई माधोपुर: अवैध बजरी खनन के विरूद्ध उपखण्ड क्षेत्र में जिला प्रशासन द्वारा सख्ती बरतते …

आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई आयोजित

सवाई माधोपुर:- बिजली, पानी, सड़क, चिकित्सा, शिक्षा सहित आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक जिला …

कृषि शिक्षा में अध्ययन करने वाली छात्राओं को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

सवाई माधोपुर:- राज्य सरकार की ओर से कृषि शिक्षा में बालिकाओं को प्रोत्साहन करने के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !
Exit mobile version