Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

ज्ञानदूत 2.0 योजना में ऑलाईन लाइव कक्षाओं का होगा आयोजन

आयुक्तालय काॅलेज शिक्षा राजस्थान, जयपुर से प्राप्त निर्देशानुसार महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों में सकारात्मक उर्जा संचार, विषय परक ज्ञानवर्द्धन, अकादमिक समस्या समाधान आदि सुनिश्चित करने के लिये प्रारम्भ किये गये ज्ञानदूत कार्यक्रम का दूसरा चरण ज्ञानदूत 2.0 आरम्भ किया जा रहा है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. ओपी शर्मा ने बताया कि ज्ञानदूत 2.0 कार्यक्रम के अन्तर्गत स्नात्तक व स्नात्तकोत्तर स्तर की ऑनलाईन कक्षायें आयोजित करायी जायेगी। वृहद विद्यार्थी हित में इन कक्षाओं को लेने के लिये पूर्णतः स्वेच्छिक आधार पर राजकीय महाविद्यालयों मे कार्यरत संकाय सदस्यों से इस कार्यक्रम में व्याख्यान देने हेतु उनके नाम के प्रस्ताव आंमत्रित किये गये है। ये ऑनलाईन लाईव कक्षाये शीघ्र आंरम्भ होगी।
किसान आंदोलन के चलते रेल यातायात प्रभावित
पंजाब के फिरोजपुर मंडल में किसान आंदोलन के चलते रेल यातायात प्रभावित चल रहा है। इसके कारण पंजाब की ओर जाने वाली रेलगाड़ियां प्रभावित रहेंगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अजय कुमार पाल ने बताया कि कोटा मंडल से गुजरने वाली बांद्रा टर्मिनस से चलकर श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा को जाने वाली गाड़ी संख्या 12471 23 दिसम्बर को तथा जामनगर से चलकर श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा जाने वाली गाड़ी संख्या 12477 भी 22 दिसम्बर को निरस्त रहेगी।
जबकि 22 तथा 23 दिसम्बर को अमृतसर से प्रारंभ होकर बांद्रा टर्मिनस की ओर जाने वाली गाड़ी संख्या 12926 व्यास रेलवे स्टेशन से प्रारंभ होगी। 23 दिसम्बर को अमृतसर से प्रारंभ होकर बांद्रा टर्मिनस की ओर जाने वाली गाड़ी संख्या 12926 भी व्यास रेलवे स्टेशन से ही प्रारंभ होगी। अर्थात यह ट्रेन भी अमृतसर से ब्यास के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
Online live classes will be organized in Gyandoot 2.0 scheme in pg college sawai madhopur
एनएसएस का सात दिवसीय शिविर कल से
शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय सवाई माधोपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन 22 दिसम्बर से 28 दिसम्बर तक किया जायेगा। कार्यक्रम अधिकारी मीठालाल मीना ने बताया कि इस शिविर में प्रत्येक दिन एक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
विशेष शिविर में महिला सशक्तिकरण, उड़ान कार्यक्रम, मानसिक स्वास्थ्य, कोरोना जागरूकता एवं टीकाकरण, कौशल विकास एवं रोजगार, उपभोक्ता संरक्षण, सद्भाव, भाईचारा एवं सर्व समावेशी, वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संरक्षण, सामाजिक सेवा आदि विषयों पर कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। गोद लिए गए गांवों में इन कार्यक्रमों की जन जागरूकता की जायेगी। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रेम सोनवाल, शाहिद जैदी एवं शकील अहमद ने भी विशेष शिविर के कार्यक्रमो की चर्चा की।
बुधवार से होगा महिला संगोष्ठियों का आयोजन
वर्तमान राज्य सरकार के गठन के 3 साल पूर्ण होने के अवसर पर चल रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में बुधवार 22 दिसंबर को महिला अधिकारिता विभाग की ओर से बच्चियों को स्वच्छता तथा उड़ान योजना के सम्बंध में जानकारी देने के लिए राजकीय महाविद्यालय में सगोष्ठी, ब्लॉक स्तर पर महिलाओं की गोष्ठी तथा नवाचार ‘‘हमारी लाडो’’ के तहत कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस संबंध में महिला अधिकारिता विभाग के संयोजन में गतिविधि आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !