Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जिला कलेक्टर के आदेशों की उड़ रही है धज्जियां

शहर सवाई माधोपुर में स्थित वार्ड नम्बर 24 खरादी मोहल्लेवासियों को पिछले एक साल से पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। ऐसे में मोहल्लेवासियों ने जिला कलेक्टर के.सी. वर्मा को 23 मार्च को ज्ञापन सौंपकर मांग करते हुए कहा था कि मोहल्ले में स्थित हेडपंप में मोटर डलवाकर उससे घरों में कनेक्शन करवा दिया जाए।

orders of the district collector Sawai Madhopur Water crisis problem MJSA Rajasthan Vasundhara Raje

लेकिन कुछ दबंग लोगों की वजह से मोहल्लेवासियों को पेयजल की सप्लाई नहीं की जा रही है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि मामले को लेकर फिर से हमने आज जिला कलेक्टर को अपनी समस्या से अवगत कराया तो जिला कलेक्टर ने नगर परिषद आयुक्त को आदेश दिए कि बोरिंग का कनेक्शन खरादी मोहल्ले में भी किया जाए। आयुक्त ने मोहल्लेवासियों से कहा कि पुलिस की मौजूदगी में आप बोरिंग से अपने मोहल्ले में कनेक्शन ले सकते हो। पुलिस की मौजूदगी में जब कनेक्शन करने लगे तो दबंगइयों ने आकर मना किया जिस पर दोनों पक्षों में बहस होने लगी। बहस को बढ़ता देख मौके पर पुलिस चौकी प्रभारी ईश्वर सिंह पहुंचे और उन्होंने जिला कलेक्टर के आदेशों को नकारते हुए कनेक्शन लेने से मना कर दिया। ऐसे में मोहल्लेवासियों ने बताया कि चौकी प्रभारी ने फिर से जिला कलेक्टर के आदेश लाने को कहा है। तभी इस बोरिंग से तुम्हें कनेक्शन दिया जाएगा। उन्होंने बताया की इसी बोरिंग से 100 फिट की दुरी पर खरादी मोहल्ले में पानी नहीं पहुंचाया जबकि 500 फिट दूर पानी जा रहा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !