भारत विकास परिषद शाखा मानटाऊन ने आज मंगलवार को ब्राइट सन पब्लिक स्कूल में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन का आयोजन किया। प्रकल्प प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि आज शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में इस आयोजन का महत्व और बढ़ जाता है। दीपिका सिंह और राम प्रताप सिंह ने भारत विकास परिषद के बारे विस्तृत में जानकारी दी एवं सर्वश्रेष्ठ शिक्षक और छात्र छात्राओं को सम्मानित किया।

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष कपिल नामा, कविता नामा, अनिता गुप्ता, दीपिका सिंह, सचिव रामप्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे। इसी क्रम में आदर्श विद्या मंदिर विवेकानंद पुरम, आदर्श बालिका विद्या मंदिर बजरिया में भी कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। सुनीता सिंघल, राजेन्द्र कंसल आदि उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया