Thursday , 23 April 2026
Breaking News

ट्रेकमैनों के लिये विभागीय पदोन्नति परीक्षाओं का आयोजन समयबद्ध किया जाये

वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाईज यूनियन द्वारा ट्रेक के रखवालों की समस्याओं के समाधान हेतु 1 सितम्बर से 7 सितम्बर तक ट्रेकमैन्टेनर टारगेट वीक मनाया जा रहा है। इस दौरान ट्रेकमनों से पिटीशन पर हस्ताक्षर कराये जा रहे है।

Organizing departmental promotion examinations for trackmen should be time bound.

यूनियन के महामंत्री मुकेश गालव ने बताया कि ट्रेकमैन्टेनर टारगेट वीक के दौरान गुरूवार को पूरे पश्चिम मध्य रेलवे के समस्त ट्रेकमैनों ने अपनी आवाज को बुलंद करते हुये मांग की है कि ट्रेकमेनों के लिये विभागीय पदोन्नति परीक्षाओं का समय पर आयोजन किया जाना चाहिए। इसी श्रृंखला में कोटा मंडल के भरतपुर, बयाना, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, अन्ता, बांरा, रामगंजमंडी, शामगढ़, विक्रमगढ़ आलोट सहित कोटा के इंजीनियरिंग विभाग में ट्रेकमेनों ने ट्रेकमेन्टेनर पीटिशन पर हस्ताक्षर किये। महामंत्री गालव ने बताया कि रेलवे में ट्रेक पर कार्य करने वाले ट्रेकमेन्टेनर की नौकरी काफी विषम परिस्थितियों वाली है। वे हर कठिन मौसम चाहे बरसात हो, भीषण गर्मी हो या कड़कड़ाती ठंड, चौबीसों घंटें, 365 दिन सुरक्षित रेल संचालन के लिए जी-जान से जुटे रहते है। ऐसी अनेक समस्याएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जिससे ट्रेकमेनों के काफी आक्रोश व्याप्त हो गया है। इसी संबंध में वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाईज यूनियन द्वारा 1 सितम्बर से 7 सितम्बर तक ट्रेकमैन्टेनर टारगेट वीक मनाया जा रहा है। पूरे पश्चिम मध्य रेलवे के तीनों मंडलों कोटा, जबलपुर व भोपाल में कार्यरत ट्रेकमैन अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु ट्रेकमैन्टनेर पिटिशन के माध्यम से हस्ताक्षर कर रहे है। मुकेश गालव ने बताया कि ट्रेकमेन्टेनर टारगेट वीक प्रत्येक कार्यस्थल पर जाकर प्रत्येक ट्रेकमेनों से पिटिशन पर हस्ताक्षर करवाये जायेंगे तथा उनको जागरूक किया जा रहा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !