Monday , 9 March 2026
Breaking News

शुरू हुआ गहन दस्त नियंत्रण पखवाडा, घर घर पहुंचेगी ओआरएस और ज़िंक की गोली

गर्मी के मौसम में बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग का 28 मई से 9 जून तक गहन दस्त नियंत्रण पखवाडा शुरू हो गया है जिसका जिला स्तरीय शुभारंभ सीमेंट फेक्ट्री स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर सुबह किया गया।

Seasonal Diseases children summer wheather medical health department started ors
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. टीआर मीना ने भी संबोधित करते हुए कहा कि इस कच्ची बस्ती में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है ताकि आमजन में कार्यक्रम के बारे में जागरूकता लाई जा सके। साथ ही डाॅ. महेश महेश्वरी ने यूपीएचसी बजरिया में पखवाडे का शुभारंभ बच्चों को ओआरएस का घोल पिला कर किया।
डाॅ. महेश्वरी ने बताया कि पांच साल से कम उम्र के बच्चों में दस्त व कुपोषण के कारण होने वाली मृत्यु दर में कमी लाने व आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से 28 मई से गहन दस्त नियंत्रण पखवाडा अभियान शुरू किया गया है। नेशनल हेल्थ मिशन के तत्वावधान में साल 2014 से हर साल गहन दस्त नियंत्रण पखवाडा का आयोजन किया जा रहा है। दस्त व निर्जलीकरण से होने वाली मृत्यु को ओआरएस व जिंक की गोली के साथ ही पर्याप्त पोषण देकर रोका जा सकता है। साथ ही दस्त की रोकथाम के लिए साफ पानी पीना, समय समय पर हाथों को साफ पानी व साबुन से हाथ धोना, साफ सफाई रखना, स्तनपान, टीकाकरण व पोषण का भी अहम योगदान होता है।
जनसमुदाय को स्वच्छता, पौष्टिक आहार, हाथ धोने के सही तरीके बताए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में डीपीएम अर्बन प्रतीक शर्मा, हेल्थ मैनेजर विनोद शर्मा, अरविंद गौतम, जिला आईईसी काॅर्डिनेटर प्रियंका दीक्षित मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !