Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

गांधी सप्ताह के तहत चित्रकला एवं सेमीनार का हुआ आयोजन

शान्ति एवं अहिंसा निदेशालय जयपुर के निर्देशानुसार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयन्ती के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन द्वारा 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक गांधी सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम संयोजक महेश सेजवाल ने बताया कि गांधी सप्ताह के तहत गुरूवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुतलपुरा जाटान में सर्वधर्म प्रार्थना सभा एवं गांधी संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसके पश्चात गांधी के “सपनों का भारत” विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

 

Painting and seminar organized under Gandhi week in sawai madhopur

 

जिसमें शाहबाज खान प्रथम एवं मनीषा महावर द्वितीय स्थान पर रही। वहीं गांधी अतीत की नहीं भविष्य भी है विषय पर सेमीनार का आयोजन हुआ। जिसके मुख्य अतिथि शान्ति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ के जिला समन्वयक विनोद जैन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन किया। इस दौरान उन्होंने महात्मा गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य चंचल गुप्ता, विजेन्द्र पाल, राजेश जैन, केएम कावरिया, बनवारी लाल बैरवा सहित अन्य उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !