Monday , 8 June 2026
Breaking News

लोकायुक्त सचिवालय की ओर से खण्डार पंचायत समिति में हुई बैठक

लोकायुक्त सचिवालय की ओर से खण्डार पंचायत समिति के मीटिंग हॉल में बैठक आयोजित करके लोक सेवकों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों में शिकायत करने की प्रक्रिया आमजन को बताई गई।
बैठक में खण्डार क्षेत्र जनसाधारण की ओर से लोकायुक्त सचिवालय के अधिकारियों को 18 शिकायतें दर्ज करवाई गई। वहीं लोकायुक्त सचिवालय के अधिकारियों ने खण्डार क्षेत्र की पहले से दर्ज सात शिकायतों पर अब तक की गई कार्रवाई से जन साधारण को अवगत कराया गया।

 Meeting Panchayat Samiti Lokayukta Secretariat Public Service process making Curruption
लोकायुक्त सचिवालय के संयुक्त सचिव भगवान शारदा ने बताया कि वर्तमान लोकायुक्त एस.एस. कोठारी पूर्ण पारदर्शिता के साथ जन साधारण की ओर दर्ज करवाई गई शिकायतों की निष्पक्ष जांच करवाते हैं। उन्होंने बताया कि लोकायुक्त सचिवालय कि ओर से राज्य के मंत्रियों, सचिवों, राजकीय प्रतिष्ठानों के अध्यक्षों, लोक सेवकों, जिला परिषद के प्रमुखों व उपप्रमुखों, पंचायत समितियों के प्रधानों व उपप्रधानों, जिला परिषदों, पंचायत समिति के प्रधानों व पंचायत समितियों के अध्यक्षों, नगर निगम के महापोरों एवं उप महापोरों, स्थानीय प्राधिकरणों, नगर परिषदों, नगर पालिकों व नगर विकास न्यासों के अध्यक्षों व उपाध्यक्षों, राजकीय कम्पनियों व निगमों के अध्यक्षों, अधिकारियों व कर्मचारियों के विरूद्ध शिकायतों की जांच की जाती है।
संयुक्त सचिव ने बताया कि कोई भी आम व्यक्ति उपरोक्त के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों की शिकायत कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि इसके लिये सादे कागज पर अथवा निर्धारित प्रपत्र पत्र पर डाक/फैक्स/ई-मेल द्वारा शिकायत की जा सकती है। शिकायत प्रस्तुत करने वाले का एक यूनिक आई.डी. नम्बर दिया जाता है। शिकायतकर्ता की ओर से एक शपथ पत्र प्रस्तुत किया जाता है।
शिविर में लोकायुक्त सचिवालय के सहायक सचिव अमित कुमार ने बताया कि सचिवालसंयुक्त सचिव ने बताया कि लोकायुक्त सचिवालय की ओर से प्रत्येक शिकायत पर पूर्णतरू कार्यवाही की जाती है।
बैठक में खण्डार पंचायत समिति की प्रधान मनोरमा शुक्ला, जनप्रतिनिधिगण, उपखण्ड अधिकारी सुनील आर्य, विकास अधिकारी मदनलाल बैरवा तथा खण्डार ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं आमजन उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !