Thursday , 23 July 2026
Breaking News

अतिक्रमण पर कार्यवाही नहीं होने पर ग्रामीण बैठे धरने पर

तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोठड़ा के गांव जयसिंहपूरा में चारागाह भूमि पर अतिक्रमण को लेकर प्रशासन द्वारा कार्यवाही नहीं करने पर गुस्साएं ग्रामीण तहसील परिसर मे धरने पर बैठ गए।
ग्रामीण नागाराम गुर्जर, कमलसिंह, सियाराम नागाराम, प्रभुलाल, सुरेश, रमेश, कमलसिंह आदि नें बताया कि जयंसिंहपुरा के किसान काश्तगार है। जयसिंहपुरा में चारागाह, सिवायचक गैर मुमकिन बेहड भूमि रकबा 114 बीघा 12 बीस्वा है तथा आबादी भूमि कुल 150 बीघा भूमि है। जिसमे ग्राम जयसिंहपुरा की स्थित है। गांव में पशुओं के चरनें एंव आबादी विस्तार तथा नवीन सरकारी भवनों के लिए है चरागाह एवं आरक्षित भूमि है जिस पर भूमाफियाओं तथा कुछ आवन्टीत काश्तगारों नें आवटंन व खातेदारी भूमि से ज्यादा पर कब्जा कर रखा है। चारागाह भूमि पर ही पक्के निर्माण कर काश्त की जा रही है।

people protest due to no action on encroachment in khandar

ग्रामीणों ने बताया कि जयसिंहपुरा के ग्रामीण 15 वर्ष से चारागाह भूमि पर से अतिक्रमण हटाने के लिए तहसीलदार, उपखण्ड अधिकारी, जिला कलक्टर, सिविल कोर्ट के चक्कर लगाने को मजबूर है। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। पटवारी व गिरदावर की मिली भगत से गलत तरमीम का हवाला देकर रिपोर्ट को अटकाया जा रहा है। अतिक्रमियों को विरोध करने पर बलात्कार, चोरी जैसे संगीन अपराध मे ग्रामीणों को फसाया जा रहा है। ग्रामीणों की मांग पर कोई कार्यवाही नहीं जा रही है। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
ग्रामीणो नें बताया कि प्रशासन चारागाह भूमि और आबादी भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को तुरन्त हटाकर जयसिंहपुरा के लोगों के सामने समस्त खसरा नम्बर 5 का सीमाज्ञान करवाकर ग्रामीणों को मौके पर ही कब्जा देकर अतिक्रमियों को बेदखल करवाया जाए। तब ग्रामीण धरने से हटेंगे।
ग्रामीणो नें बताया कि प्रशासन द्वारा ग्रामीणों की बात नहीं मानने पर ग्रामीण बुधवार से भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !