नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के संसद मार्ग स्थित NDMC कन्वेंशन सेंटर में आयोजित 4th International Osteopathy & Manual Therapy Conference – Osteo Manual Summit 2025 में सवाई माधोपुर के प्रख्यात फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. गणपत लाल वर्मा को Estimated Adviser एवं चेयरपर्सन के रूप में आमंत्रित कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया है। इस भव्य सम्मेलन का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री श्री सुनील बंसल द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
आयोजन का मुख्य उद्देश्य फिजियोथेरेपी शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता और एकरूपता लाना रहा, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” एवं “एक राष्ट्र, एक चुनाव” जैसे विजनों से प्रेरित रहा। इस वर्ष सम्मेलन की थीम रही – “One Nation, One Curriculum”, जिसके तहत देशभर के साथ-साथ विदेशों से आए 300 से अधिक विशेषज्ञों और विद्यार्थियों ने ऑर्थोपेडिक, न्यूरोलॉजी, कार्डियो-रेस्पिरेटरी, स्पोर्ट्स मेडिसिन और लाइफस्टाइल डिसऑर्डर्स जैसे विषयों पर विचार साझा किए।
डॉ. गणपत लाल वर्मा का स्वागत आयोजन सचिव डॉ. चिराग वर्मा ने पुष्पगुच्छ, प्रतीक चिन्ह और अंगवस्त्र भेंट कर किया। इस अवसर पर डॉ. वर्मा को उनके क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया, जिससे सवाई माधोपुर सहित समूचे राजस्थान का नाम रोशन हुआ। सम्मेलन में अन्य प्रमुख सम्मानित व्यक्तित्वों में डॉ. चिराग वर्मा, डॉ. राम सिहाग, डॉ. अरविन्द जगा, डॉ. राजेश सिंह, डॉ. मनीष, डॉ. बुद्धिराम जाट और डॉ. नरेन्द्र शामिल रहे।
सम्मेलन की सफलता में तिलक राम गुप्ता (विधायक), डॉ. कृष्ण गर्ग, डॉ. सौरभ कुमार का विशेष योगदान रहा। इस सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति विशेष रूप से डॉ. चिराग वर्मा को धन्यवाद ज्ञापित किया गया, जिनके नेतृत्व में यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक प्रेरणादायी उपलब्धि बन सका।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
