Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

अजमेर रेलवे स्टेशन से रवाना हुई तीर्थ यात्रा ट्रेन

जयपुर: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी एवं केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी ने रविवार को अजमेर रेलवे स्टेशन पर राज्य सरकार की मुख्यमंत्री वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत तिरूपति बालाजी की ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। इस ट्रेन में 780 यात्री तिरूपति बालाजी की यात्रा पर गए है। इनमें अजमेर संभाग के 293 यात्री शामिल हैं। ट्रेन को रवाना करने के बाद विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा कराना एक पुनीत कार्य है।

 

Pilgrimage train left from Ajmer railway station

 

 

राज्य सरकार को इसके लिए बधाई दी जानी चाहिए। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के 30 हजार वरिष्ठ नागरिकों को ट्रेन से एवं 6 हजार वरिष्ठ नागरिकों को हवाई जहाज से तीर्थ यात्रा कराने का निर्णय लिया है। यह निर्णय स्वागत योग्य है। प्रत्येक व्यक्ति का स्वप्न होता है कि वे अपने ईष्ट के स्थान पर तीर्थ यात्रा के लिए जाए। सरकार उनका यह स्वप्न पूरा कर रही है। उन्होंने देवस्थान विभाग को इसके लिए बधाई देते हुए कहा कि यह यात्रा सभी के लिए मंगलमय होगी।

 

 

 

 

केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि सनातन धर्म में तीर्थयात्रा का विशेष महत्व है। प्रत्येक सनातनी अपने जीवन में निरन्तर तीर्थ यात्राओं पर जाता है। एक उम्र के बाद व्यक्ति ईश्वर की भक्ति में जुड़कर तीर्थाटन करता है। राज्य सरकार आमजन का यह स्वप्न पूरा कर रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और राज्य सरकार बधाई के पात्र है। देवस्थान विभाग को यात्रा के दौरान बुजुर्ग यात्रियों की सुविधा एवं स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखना चाहिए।

 

 

 

 

देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त गिरीश बच्चानी ने बताया कि राजस्थान सरकार देवस्थान विभाग की ओर से संचालित मुख्यमंत्री वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2024 के अन्तर्गत रविवार को तिरुपति की विशेष ट्रेन अजमेर रेलवे स्टेशन से रवाना की गयी। इस ट्रेन के अन्तर्गत कुल 780 यात्रियों को तिरुपति की तीर्थ यात्रा पर भेजा गया है। इसमें अजमेर रेलवे स्टेशन से अजमेर संभाग के 293, मारवाड़ जंक्शन से 213 एवं जवाई बांध से 274 यात्रियों को तिरुपति के लिए रवाना किया गया। यह यात्रा 6 दिवसीय यात्रा है। इसकी समस्त व्यवस्थाएँ देवस्थान विभाग द्वारा आईआरसीटीसी के माध्यम से करायी जाती है एवं यात्रियों को भोजन आवास एवं अन्य समस्त व्यवस्थाएँ निःशुल्क उपलब्ध करवायी जाती है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !