Sunday , 7 June 2026
Breaking News

पीएम मोदी बोले, ‘आज़ादी के बाद सबसे ज़्यादा महंगाई इंदिरा गांधी के ज़माने में थी’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि “इस देश में आज़ादी के बाद सबसे अधिक महंगाई इंदिरा गांधी के जमाने में थी।” एक न्यूज़ चैनल के साथ इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ये सवाल पूछा गया था कि विपक्ष का आरोप लगा रहा है कि वे महंगाई, बेरोजगारी और नौकरियों पर बोल नहीं रहे हैं। इसके जवाब में पीएम नरेंद्र मोदी मोदी ने कहा कि वे एलईडी बल्ब लेकर आए और इससे हर परिवार का बिजली का बिल औसतन कम हुआ है। उन्होंने कहा कि, “जब उनकी सरकार थी ढाई लाख तक इनकम टैक्स नहीं भरना पड़ता था।

 

आज सात लाख तक इनकम टैक्स नहीं भरना पड़ता है। यानी उसके हज़ारों रुपए बच रहे हैं।” “हम पाँच लाख रुपए तक मुफ़्त इलाज कराते हैं। आज जो दवा बाजार में 100 रुपए में मिलती है, वो हम 20 रुपए और 10 रुपए में दे रहे हैं। इससे उसका बोझ कम हो रहा है।80 करोड़ लोगों को मुफ़्त में अनाज मिल रहा है।”

 

 

 

PM Modi said, 'After independence, the highest inflation was during Indira Gandhi's era'

 

 

 

नरेंद्र मोदी ने ये आरोप लगाया है कि इस देश में सबसे अधिक  महंगाई इंदिरा गांधी के जमाने में थी। इसी क्रम में उन्होंने जवाहरलाल नेहरू और राजीव गांधी का भी ज़िक्र किया है। उन्होंने कहा कि, “आप जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के लाल किले से भाषण सुन लीजिए। हमारे बयान की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।

 

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज जो लड़ाइयाँ हो रही हैं, उसका सीधा-सीधा असर ईंधन, उर्वरक और खाने पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि, “इसके बावजूद भी हमने पेट्रोल का दाम नियंत्रण में रखा। महंगाई बढ़ने नहीं दी है।”

(सोर्स : बीबीसी न्यूज हिन्दी)

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !