Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

गर्मी के मौसम में सभी को हो पेयजल की निर्बाध आपूर्ति

सवाई माधोपुर:-  जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव की अध्यक्षता में आज सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र के वीसी रूम में बिजली, पानी, शिक्षा, सड़क सहित अन्य योजना एवं कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
बैठक में जिला कलक्टर ने सभी सड़कों का निरीक्षण कर विकट मोड़ तथा दुर्घटना सम्भावित क्षेत्रों का पता लगाकर आवश्यक संकेतक बोर्ड लगवाने, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत करवाने के निर्देश अधीक्षण अभियन्ता सार्वजनिक निर्माण विभाग हरि सिंह मीना को दिए।

 

 

 

वहीं अधीक्षण अभियन्ता विद्युत विभाग अशोक कुमार बुजैटिया को शहर में तेज अंधड़ से झुके विद्युत पोल व ढीले तारों को दुरस्त करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता कैलाश चन्द मीना को गर्मी के मौसम को देखते हुए आमजन तथा पशु पक्षियों के लिए निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करने हेतु ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में अस्थाई खेड़ों में जल भरवाने, आमजन हेतु अंतिम छोर तक पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए वैकल्पिक तौर पर टैंकरों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए है।

 

 

 

Everyone should have uninterrupted supply of drinking water during the summer season.

 

 

 

उन्होंने वीडियों कांफ्रेस के माध्यम से सभी उपखण्ड अधिकारियों को जल जीवन मिशन के तहत दिए गए नल कनेक्शनों का घर-घर जाकर गुणवत्ता पूर्वक जलापूर्ति, पानी का प्रेशर के संबंध में आमजन से फीडबैक प्राप्त कर अंतिम छोर तक जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गर्मी के मौसम को देखते हुए सभी राजकीय कार्यालयों, सार्वजनिक पार्कों, स्कूल परिसरों व घरों पर में पक्षियों के लिए छाया-चुग्गा की व्यवस्था, परिंडे लगवाने हेतु सभी विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए है।

 

 

 

 

उन्होंने नगर परिषद आयुक्त फतेह सिंह को सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण कर नियमित रूप से सफाई करवाने, आवारा पशुओं के कारण होने वाली जन व माल हानि से बचाव के लिए उन्हें पकड़ने हेतु कार्यवाही करने, रणथंभौर रोड़ को स्वच्छ एवं पॉलिथीन मुक्त बनाने हेतु मोबाईल टीम द्वारा नियमित कचरा उठवाने के करने निर्देश भी दिए है। उन्होंने मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरिराम मीना से रणथंभौर रोड़ पर आने वाली पंचायतों को प्लास्टिक मुक्त पंचायते बनाने हेतु निर्देशित किया है।

 

 

 

 

उन्होंने राजकीय विद्यालयों में नये विद्यार्थियों के प्रवेश हेतु घर-घर जाकर विद्यालयों में प्रवेश लायक बच्चों का सर्वे कर सरकारी विद्यालयों में दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी प्रदान कर उनका विद्यालयों में प्रवेश किया जाना सुनिश्चित करने, ड्रॉप आउट शून्य करने के निर्देश मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा शर्मा को दिए है।

 

 

विद्यालयों में बिजली, पेयजल, शौचालय, पानी की टंकी जैसी मूलभूत आवश्यकताओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं सभी विद्यालयों में खेल मैदान विकसित करने के निर्देश भी दिए है। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर जगदीश आर्य, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरिराम मीना, तहसीलदार मुकेश अग्रवाल, यूआईटी सचिव विजेन्द्र मीना, सहायक जनसम्पर्क अधिकारी सुरेन्द्र कुमार मीना सहित वीसी के माध्यम से सभी उपखण्ड अधिकारी व तहसीलदार उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !