Sunday , 8 March 2026
Breaking News

देश के नाम पीएम मोदी का संबोधन – अब दुनिया भारत को कोरोना से अधिक सुरक्षित देश के रूप में देखेगी, पढ़ें 10 बड़ी बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार को राष्ट्र के नाम अपना संबोधन दिया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि कल गुरुवार 21 अक्टूबर को भारत ने असाधारण लक्ष्य हासिल किया है। पीएम मोदी ने कहा कि 100 करोड़ वैक्सीनेशन डोज महज एक आंकड़ा नहीं बल्कि एक नए अध्याय का आगाज है।

 

 

उन्होंने कहा कि भारत का पूरा वैक्सीनेशन कार्यक्रम विज्ञान की कोख में जन्मा है, अर्थात वैज्ञानिक आधारों पर पनपा है और वैज्ञानिक तरीकों से चारों दिशाओं में पहुंचा है।

 

 

 

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें

 

 

1. कोरोना रोधी टीकों की 100 करोड़ डोज देना केवल सांख्यिकी उपलब्धि नहीं, बल्कि यह इतिहास का एक नए अध्याय का आगाज है।

 

 

2. इस उपलब्धि के पीछे 130 करोड़ देशवासियों की कर्तव्यशक्ति लगी है। यह भारत और हर देशवासी की सफलता है।

 

 

3. अब दुनिया भारत को कोरोना से अधिक सुरक्षित देश के रूप में देखेगी, औषधि निर्माण के क्षेत्र के रूप में भारत की स्वीकार्यता और बढ़ेगी।

 

 

4. पीएम मोदी ने कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम को लेकर जाहिर की गई आशंकाओं का लेकर कहा कि ये 100 करोड़ खुराकें हर सवाल का जवाब हैं।

 

 

5. उन्होंने कहा यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारा टीकाकरण अभियान ‘‘विज्ञान-जनित, विज्ञान-संचालित और विज्ञान पर आधारित है।

 

 

PM Modi's address to the country - Now the world will see India as a safer country than Corona, read 10 big things

 

 

6. हर ओर उम्मीद है, विशेषज्ञ और विश्व एजेंसियां भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर बहुत सकारात्मक हैं।

 

 

 

7. कोविड अमीर एवं गरीब के बीच में कोई फर्क नहीं करता, हमारा टीकाकरण अभियान भी कोई भेदभाव नहीं करता, यहां कोई वीआईपी संस्कृति नहीं है।

 

 

 

8. प्रधानमंत्री मोदी ने कोविड-19 के खिलाफ जंग में अनियमितता को लेकर आगाह करते हुए कहा कि कवच भले ही बहुत मजबूत क्यों न हो लेकिन जब तक युद्ध चलता है, तब तक हथियार नहीं डाले जाते है।

 

 

 

9. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत को लेकर लोगों से त्योहारों के दौरान ‘‘ भारत में निर्मित ’’ वस्तुएं खरीदने की अपील की है।

 

 

 

10. उन्होंने कहा दुनिया अब भारत को कोरोना से अधिक सुरक्षित मानेगी। एक्सपर्ट एवं देश-विदेश की अनेक एजेंसियां भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर काफी सकारात्मक है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !