गंगापुर सिटी थाना पुलिस ने 9 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रामसिंह पुत्र भरोसी को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह पुलिस के निर्देशानुसार जिले में अवैध हथियार व मादक पदार्थों के विरूद्व अभियान चलाया हुआ है। जिसके तहत हिमांशु शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी व कालूराम मीना वृत्ताधिकारी गंगापुर सिटी के सुपरविजन में गंभीर सिंह उप निरीक्षक थानाधिकारी थाना उदेई मोड़ के नेतृत्व में गठित टीम संतोषीलाल सहायक उप नरीक्षक, राजेन्द्र सिंह कांस्टेबल, विक्रम कांस्टेबल द्वारा गत रविवार को गस्त के दौरान पीलोदा मोड़ 26 दुकान के पास गंगापुर सिटी से मुलजिम रामसिंह पुत्र भरोसी निवासी विनेगा पीलोदा हाल रिया अस्पताल के पीछे गंगापुर सिटी को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से 9 ग्राम अवैध स्मैक जप्त की गई।
आरोपी के खिलाफ थाना उदेई मोड़ पर मुकदमा एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया गया तथा आरोपी से अवैध स्मैक के बारे में गहनता से पूछताछ की जा रही है।