Sunday , 6 September 2026
Breaking News

पुलिस व वन विभाग कर्मियों पर पत्थराव करने वाले 10 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

सवाई मानसिंह रणथम्भौर अभ्यारण, रेंज फलोदी, सवाई माधोपुर में गत कुछ दिनों पूर्व जैतपुर गांव के शिकारीयों द्वारा हथियारों से लैस होकर चितल का शिकार कर उसको ले जाने के संबंध में वन विभाग द्वारा प्रकरण संख्या 07/07 दिनांक 30/01/2020 धारा 9,27,29,31,39,44,48ए,49बी सहपठित 51 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 में दर्ज किया गया था।

Police arrest 10 accused stone pelting

उक्त प्रकरण में वांछित नामजद आरोपीगणों की तलाश एवं गिरफ़्तारी हेतु दिनांक 13/02/2020 वन विभाग के अधिकारियों एवं पुलिस बल द्वारा संयुक्त रूप से गाँव जैतपुर में सुबह समय 5.30 एएम पर आरोपीगणों के निवास स्थानो पर दबिश दी गई। दबिश देकर वापस आते समय गाँव जैतपुर के लोगों द्वारा करीब 400-500 आदमियों-औरतों की उग्र भीड़ द्वारा वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों एवं पुलिस बल को घेरकर पत्थर, लाठी व सरियों से लेस होकर हमला किया जिससे पुलिस बल एवं वन विभाग के कर्मचारियों/अधिकारियों के चोटे आई एवं भीड़ द्वारा पथराव व धारदार हथियारों से पुलिस व वन विभाग के सरकारी वाहनों पर हमला कर तोड़फोड़ की गई थी। जिस पर करीब 30 आरोपीगणों को नामजद करते हुए 400-500 अन्य गाँव के लोगों के विरूद्व पुलिस थाना खंण्डार पर प्रकरण संख्या 38/20 धारा 147,148,149,332,353,336,394,307 ताही व 3 पीडीपीपी एक्ट में कायम कर अनुसंधान किया जाकर प्रकरण में आरोपीगण असरार पुत्र निशार, सुनेफ उर्फ काडू पुत्र कदीर, अल्तान उर्फ लादेन पुत्र फरियाद उर्फ खलील, मतीन पुत्र रिजवान, इन्याज पुत्र खल्लो उर्फ खलील, रईस पुत्र मुस्तफा, नाजीम उर्फ कालू पुत्र मुन्तलीम, तालीम पुत्र वहीद, आकीब उर्फ मामा पुत्र आबिद, सद्दाम पुत्र मोहम्मद हनीफ, तालीम पुत्र वहीद निवासीयान जैतपुर पुलिस थाना खण्डार जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया गया है, उक्त मुलजिमानों से गहनता से पूछताछ जा रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !