Saturday , 5 September 2026
Breaking News

मारपीट व चोरी के आरोपियों को महज 4 दिन में ट्रेस कर किया गिरफ्तार

सवाई माधोपुर जिले के बौंली थाना अन्तर्गत जस्टाना स्थित भरोसानन्द आश्रम पर मारपीट कर रूपये एवं मोबाईल चोरी कर ले जाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार 24 अगस्त को भरोसानंद आश्रम जस्टाना पर अज्ञात बदमाशों द्वारा भरोसानंद महाराज के साथ मारपीट कर कमरे मे रखे झोले से 50 हजार रूपये व मोबाईल, दूसरे कमरे मे सो रहे लोगों के बाहर से कुन्दी लगा कर उनके बरामदे में टंगे कपड़ों से टीकाराम मीना के पैतीस हजार रूपये व मोबाईल, रामकेश मीना के पांच हजार रूपये व कमल गुर्जर के 500 रूपये ले गये। इसी समय रामकेश मीना ने घटना के सम्बध मे मुकेश गुर्जर निवासी बाड़ा बाड़ को फोन पर घटन की सूचना दी। इस पर मुकेश गुर्जर निवासी बाड़ा बाढ, पप्पू मीना निवासी टोण्ड, काडू, तेजराम मीना निवासी टोण्ड़ एवं अन्य लोगों ने रायपुरा व बाड़ा बाड़ के बीच रास्ते मे चोरों को रोका तो चोर अपनी एक मोटरसाईकिल हीरो एचएफ डिलक्स को मौके पर ही पटक कर भाग गये। जिनमें एक का नाम संजय सपेरा व दूसरे का नाम धनपाल सपेरा निवायीयान धोलीपाड़ को पहचान लिया था।

police arrested accused assault theft

पुलिस सूत्रों के अनुसार मामने पर मु.न. 218/2020 धारा 458, 380 आईपीसी मे थाना बौंली पर दर्ज किया गया था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर द्वारा त्वरित कार्यवाही हेतू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर गोपालसिंह कानावत एवं वृताधिकारी वृत ग्रामीण राकेश राजोरा के सुपरविजन मे आरोपियों की तलाश हेतु थाना स्तर पर थानाधिकारी थाना बौंली बृजेश कुमार पु.नि. के नेतृत्व में अब्दुल रहमान स.उ.नि. एवं कानि. सुनील कुमार, मनीष कुमार, अनिल कुमार, ओमप्रकाश, पुष्पेन्द्र की टीम का गठन किया।
अनुसंधान से सुरेश उर्फ गोरू पुत्र मिठ्ठू नाथ, मुकेश पुत्र भंवर नाथ निवासीयान गोल चौक खानपुर जिला झालावाड़, परमानंद पुत्र मदन नाथ निवासी नयागाव खानपुर जिला झालावाड़, नेपाल पुत्र सरदार निवासी धौलीपाड़ थाना मण्डावरी, हरकेश पुत्र कालू नाथ, भैरू लाल पुत्र उकार नाथ निवासी शीशवाली जिला बारा हाल धौलीपाड़ थाना मण्डावरी जिला दौसा का घटना में शामिल होना पाया गया। जिस पर आरोपी सुरेश उर्फ गोरू नाथ, भैरू नाथ, हरकेश नाथ, नेपाल नाथ को 29 अगस्त को को गिरफ्तार किया गया। फरार आरोपी परमानंद व मुकेश नाथ की तलाश जारी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !