Thursday , 23 April 2026
Breaking News

थानाधिकारी हरदयाल मीणा निलंबित

जयपुर: जयपुर जिले के जमवारामगढ़ के थानाधिकारी हरदयाल मीणा को निलंबित कर दिया गया है। जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने निलंबन के आदेश जारी किए है। आदेश में हरदयाल मीणा का मुख्यालय पुलिस अधीक्षक कार्यालय जयपुर किया गया है। हरदयाल मीणा के निलंबन के बाद पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण ने श्रवण मील उप निरीक्षक को थानाधिकारी जमवारामगढ़ लगाया है।

 

 

Police officer Hardayal Meena Jamwa Ramgarh Jaipur News

 

 

 

मिली जानकारी के अनुसार जमवारामगढ़ रोड स्थित रावत फॉर्म की जमीन का खातेदार गोविंद शरण रावत पुत्र सोनी लाल ने रावत फॉर्म में तोड़फोड़ करने और अतिक्रमण करने की घटना को लेकर राजस्थान उच्च न्यायालय में रिट दायर की थी। जिस पर राज्य के पुलिस महानिदेशक और आलाधिकारियों को बीते गुरुवार को हाईकोर्ट में तलब किया गया था। हाईकोर्ट में इस मामले में जवाब पेश करना था।

 

 

 

हाई कोर्ट में जवाब पेश करने से पूर्व पुलिस के उच्च अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए रावत फॉर्म मामले में संलिप्तता और थानाधिकारी की भूमिका को देखते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार थानाधिकारी हरदयाल मीणा के खिलाफ गोविंद रावत ने शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण ने की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !