Sunday , 7 June 2026
Breaking News

पुलिस ने देशी मदिरा के 5520 पव्वे किए जब्त

गंगापुर सिटी थाना पुलिस ने देशी मदिरा के 5520 पव्वे जब्त किए है। पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी एवं वृत्ताधिकारी वृत्त गंगापुर सिटी के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थानाधिकारी नोवेल कुमार उप निरीक्षक थाना पीलौदा ने मय कांस्टेबल विश्वेन्द्र, कांस्टेबल रवि सिंह, प्यारेलाल कांस्टेबल गश्त करते हुए नयागांव धूनी पर पहुंचे थे। इसी दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम रेण्डायल गुर्जर के हार में दानालपुर की तरफ जाने वाले रास्ते के पास बनी एक पाटोरपोश में एक शख्स भारी मात्रा में अवैध देशी शराब रखकर बेच रहा है। मुखबिर की सूचना पर थानाधिकारी मय जाप्ता रवाना हुए। मुखबीर द्वारा बताये गए स्थान पर शाम करीब 6:30 बजे पहुंचे। जहाँ पर एक व्यक्ति खुली पाटोरपोश में अवैध शराब बेचता रहा था।

Police seized 5520 pavve of des liquor in gangapur city

लेकिन पुलिस की गाड़ी को देखकर भाग निकला। जिसका हमराही जाप्ता की मदद से काफी पीछा किया परन्तु खेत एवं जंगल होने के कारण व्यक्ति भागने में सफल हो गया। हमराही जाप्ता प्यारेलाल कांस्टेबल, विश्वेन्द्र ने भागने वाले सख्स की पहचान की तो आरोपी महावीर पुत्र रामप्रसाद निवासी रेण्डायल गुर्जर पुलिस थाना पीलोदा का होना बताया गया है। पुलिस ने पाटोरपोस में रखी अवैध देशी शराब को चैक किया तो अवैध देशी शराब की कुल 5520 पव्वों को जप्त कर मुकदमा दर्ज किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !