Sunday , 7 June 2026
Breaking News

अंतिम प्रशिक्षण के बाद रवाना हुई पोलिंग पार्टियां

डूंगरपुर: जिले के चौरासी विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के तहत 13 नवम्बर, बुधवार को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। सभी 251 मतदान केन्द्रों पर मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मंगलवार को डूंगरपुर के भोगीलाल पण्ड्या राजकीय महाविद्यालय परिसर से पोलिंग पार्टियों को अंतिम प्रशिक्षण के बाद मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया गया।

 

Polling parties left after final training in dungarpur

 

 

इस दौरान सामान्य प्रेक्षक के. विवेकानंदन और जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार सिंह ने पोलिंग पार्टियों के अंतिम प्रशिक्षण सत्र को सम्बोधित करते हुए कहा कि मतदान केंद्र पर मॉक पोल से लेकर मतदान समाप्ति के बाद तक ईवीएम प्रोटोकॉल की पालना सुनिश्चित की जाए। सभी कार्य समय पर पूर्ण करें। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी एक दूसरे से समन्वय रखें।

 

 

 

जैसे ही मतदान समाप्त होता है ईवीएम को प्रोटोकॉल के अनुसार लेकर डूंगरपुर रिसीविंग सेंटर के लिए रवाना हो जाए। सहायक प्रशिक्षण प्रभारी वैभव पाठक, डीएलएमटी दुष्यंत पण्ड्या, विमल साद और फूलशंकर त्रिवेदी ने मॉक पोल, वास्तविक मतदान के दौरान विशेष परिस्थितियों और मतदान अधिकारी के कर्तव्यों के बारे में प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के बाद पोलिंग पार्टियों को निर्वाचन सामग्री देकर रवाना किया गया।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !