नई दिल्ली: दिवाली की अगली सुबह दिल्ली-एनसीआर में हवा प्रदूषित रही। आज मंगलवार सुबह राजधानी के कई इलाकों में धुंध देखी गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार यहां की हवा की क्वालिटी बहुत खराब श्रेणी में है। दिवाली पर दिल्ली में देर रात तक पटाखे फोड़ने की आवाजें सुनाई दीं। सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों को लेकर समय निर्धारित किया था।
लाइव लॉ के अनुसार सुप्रीम कोर्ट ने दिवाली के एक दिन पहले और दिवाली के दिन सुबह सात बजे से आठ बजे तक और रात में आठ बजे से 10 बजे तक ग्रीन पटाखे फोड़ने की इजाजत दी थी। मंगलवार सुबह 6 बजे, आनंद विहार में हवा की क्वालिटी (एक्यूआई) 348 दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार 300 से 400 के बीच के एक्यूआई को बहुत खराब श्रेणी माना जाता है।
वहीं, आईटीओ में एक्यूआई 345, बुराड़ी क्रॉसिंग में 393, चांदनी चौक में 347 और लोधी रोड में 334 रहा। दिल्ली से सटे नोएडा और गुरुग्राम में भी हवा की क्वालिटी बहुत खराब श्रेणी में रही। नोएडा सेक्टर 62 में मंगलवार सुबह एक्यूआई 307 दर्ज किया गया। वहीं गुरुग्राम के सेक्टर 51 में एक्यूआई 346 दर्ज किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
