Sunday , 7 June 2026
Breaking News

प्रथम चरण के मतदान के लिए 114070 मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिकली पोस्टल बैलेट जारी

लोकसभा आम चुनाव-2024 अंतर्गत राज्य में प्रथम चरण के 12 लोकसभा क्षेत्रों के लिए 114070 सेवा मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिकली पोस्टल बैलेट जारी किए गए हैं सेवा मतदाताओं को ये पोस्टल बैलेट भारत निर्वाचन आयोग के इलेक्ट्रॉनिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट मैनेजमेंट सिस्टम (इटीपीबीएमएस) के द्वारा भेजे गए हैं। सेवा मतदाताओं द्वारा अपना मत अंकित कर यह डाक मतपत्र स्पीड पोस्ट से रिटर्निंग अधिकारी को भेजे जाएंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 29192, सीकर से 17434 एवं अलवर से 15205 वहीं सबसे कम जयपुर लोकसभा क्षेत्र में सबसे कम 1443 सेवा मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिकली पोस्टल बैलेट जारी किए गए हैं।
Postal ballots issued electronically to 114070 voters for the first phase of voting
गुप्ता ने बताया कि यूनिट ऑफिसर द्वारा 7 अप्रैल तक ईटीबीपी ओटीपी के माध्यम से डाउनलोड कर सेवानियोजित मतदाता को प्रेषित करना होगा। ईटीबीपी पर सेवानियोजत मतदाता के द्वारा मतदान की कार्यवाही पूरी किए जाने के बाद वह रिटर्निंग अधिकारी तक प्रेषित करना होगा। ईटीबीपी संबंधित आरओ को 4 जून को प्रातः 8 बजे से पहले  प्राप्त हो जाना चाहिए। गुप्ता ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक रूप से प्रेषित पोस्टल बैलट सिस्टम (ईटीपीबीएस) सेवा मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिक साधनों से प्रेषित किया जाता है। यह मतदाता को अपने वरीय स्थान जो उनके मूलरूप से आवंटित मतदान निर्वाचन क्षेत्र से बाहर स्थित होता है, से इलेक्ट्रॉनिक रूप से प्राप्त पोस्टल बैलट फॉर्म पर अपना वोट देने में समर्थ बनाता है। यह सिस्टम निर्वाचकों द्वारा मतदान करने का एक आसान विकल्प उपलब्ध करवाता है क्योंकि इस सिस्टम का उपयोग करके पोस्टल बैलेट प्रेषित करने में समय की बाधा को दूर कर लिया किया गया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !