Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई करें – मुख्य निर्वाचन आयुक्त

भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार की अध्यक्षता में चुनाव आयोग ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी राज्यों के मुख्य सचिवों, पुलिस महानिदेशकों, केन्द्रीय सुरक्षा बलों और केन्द्र सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक में लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए तैयारियों एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और डॉ. सुखबीर सिंह संधू एवं सभी राज्यों के आबकारी, राज्य जीएसटी, पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा, आयकर, केन्द्रीय जीएसटी, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, बीएसएफ और केन्द्रीय पुलिस बलों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव-2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से सुनिश्चित कराने के लिए सभी राज्यों को संवेदनशीलता और सतर्कता बरतनी होगी। उन्होंने कहा कि कई स्थानों से शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी की सूचनाएं मिल रही हैं। सभी राज्यों को आपसी समन्वय के साथ इस पर प्रभावी कार्रवाई करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सभी राजनैतिक दलों, प्रत्याशियों को बिना किसी भेदभाव के निर्वाचन प्रक्रिया में समान अवसर उपलब्ध कराएं।
Take effective action against liquor and drug smuggling - Chief Election Commissioner
अधिकारियों की यह भी जिम्मेदारी है कि लोगों को दुनिया भर की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदार बनने का समान मौका दे। कुमार ने पड़ोसी राज्यों में चुनाव के समय सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य आवश्यकताओं के लिए आपसी समन्वय पर जोर देते हुए कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी समय सामने आ सकने वाले किसी भी प्रकार के अंतरराज्यीय मुद्दों के समाधान में सभी राज्यों की भूमिका महत्वपूर्ण है और निर्वाचन आयोग इसमें अपनी भूमिका के लिए हर समय उपलब्ध है। निर्वाचन आयुक्त कुमार और डॉ. संधू ने विश्वास व्यक्त किया कि राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी अपने अनुभव एवं प्रतिबद्धता के आधार पर काम करते हुए इस चुनाव को सही मायनों में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने में योगदान देंगे।
अवैध नकदी, अवैध शराब आदि के प्रवाह को रोकने के लिए अंतरराज्यीय सीमाओं पर दो तरफा निगरानी बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव सुधांश पंत ने कहा कि प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। इस संबंध में पड़ोसी राज्यों के साथ आवश्यक बैठकें की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों के सीमावर्ती जिलों और अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं। राज्य में मार्च महीने में 430 करोड़ रुपए से अधिक की प्रतिबंधित वस्तुएं जब्त की जा चुकी है। पुलिस महानिदेशक यू आर साहू ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए प्रदेशभर में पुलिस द्वारा प्रभावी तैयारी की गयी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !