Saturday , 5 September 2026
Breaking News

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती माताओं की हुई जांच

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जिले के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में शनिवार को आयोजित शिविरों में भारी संख्या में गर्भवती महिलाएं पहुंची। अभियान के तहत गर्भवती माताओं की प्रसवपूर्व जांच सहित खून की कमी जांच भी की गई। सरकारी सहित निजि चिकित्सकों ने भी अपनी सेवाएं दी और गर्भवतियों की जांच कर उनका उपचार किया।

Pregnant mothers examined pradhan Mantri Safe Motherhood Campaign
गर्भवतियों को नि:शुल्क पूर्व जांच, टीकाकरण परामर्श देकर विशेष स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई गईं। साथ ही पोषण अभियान पखवाड़े के तहत गर्भवतियों को आयरन फॉलिक एसिड, कैल्शियम व एलबेडाजॉल की गोली उपलब्ध करवाई गई व पोषण, संतुलित आहार के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तेजराम मीना ने बताया कि अभियान के अंतर्गत सभी आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएं नि:शुल्क मुहैया करवाई जाती हैं। गर्भवतियों को स्वास्थ्य संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बजरिया सवाई माधोपुर में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व कार्यक्रम दिवस मनाया गया। जिसमें डॉ. रेखा शर्मा स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा शहरी क्षेत्र में आने वाली समस्त गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की।
संस्था के हैल्थ मैनेजर विनोद शर्मा ने बताया कि संस्था पर गभर्वती महिलाओं की निःशुल्क जांच हेतु पंजीकृत किया गया जिसमें स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा गर्भवती महिलाओं की उच्च रक्तचाप, पेट की व बच्चे की धड़कन की जांच की गई एवं कुसुम कंवर लैब टेक्नीशियन द्वारा सभी गर्भवती महिलाओं का हीमोग्लोबिन, शुगर, वीडीआरएल टेस्ट यूरिन आदि की निःशुल्क जांच की गई।
डॉ. सन्दीप शर्मा चिकित्सा अधिकारी प्रभारी ने सभी गर्भवती महिलाओं को समय-समय पर जांचे करवाने एवं एनिमिया ग्रसित महिलाओं को आयरन की गोलियां एवं आहार-पोषण हेतु परामर्श दिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !