Saturday , 7 March 2026
Breaking News

गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर राष्ट्रपति और पीएम ने दी शुभकामना, ममता बनर्जी ने किया यह एलान

नई दिल्ली: गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष ने लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए खास घोषणा की है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के पवित्र अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। उन्होंने अदम्य साहस और असाधारण समझदारी से लोगों को सही रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया।

President and PM extend greetings on Guru Gobind Singh's birth anniversary

जबकि पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के पवित्र प्रकाश उत्सव पर, हम उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं.. उनका जीवन और शिक्षाएं हमें सच्चाई, न्याय, धर्म के लिए खड़े होने और मानवीय गरिमा की रक्षा करने के लिए प्रेरित करती हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लिखा कि सिख धर्म के दसवें गुरु और खालसा पंथ के संस्थापक, धन धन श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ. उन्होंने सम्पूर्ण मानवता को शांति, प्रेम, एकता, समानता और भाईचारे का संदेश दिया।

वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती के शुभ अवसर पर, उनकी वीरता और बलिदान की शिक्षाएं हम सभी को प्रेरित करती रहें। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारी सरकार ने इस शुभ दिन पर राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए ‘सेक्शनल’ छुट्टी (आधे दिन की छुट्टी) की घोषणा की है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

Several US military planes crash in Kuwait

कुवैत में कई अमेरिकी सैन्य विमान हुए क्रैश

नई दिल्ली: कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रविवार सुबह कई अमेरिकी लड़ाकू …

Crude oil prices surge amid Iran-Israel conflict

ईरान-इसराइल संघर्ष के बीच दुनियाभर में तेल की कीमतों में भारी उछाल

नई दिल्ली: अमेरिका और इसराइल के ईरान पर ह*मलों के बाद दुनियाभर में तेल की …

Nine new cheetahs arrive in Kuno national park from Botswana

कूनो में फिर गूंजी चीतों की दहाड़, बोत्सवाना से 9 नए मेहमान पहुंचे

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो राष्ट्रीय उद्यान (Kuno National Park) में एक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !