Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

कोटा में 3.30 लाख का जु*आ पकड़ा,12 को दबोचा

कोटा: कोटा में शहर एसपी की स्पेशल टीम ने देर रात डिकॉय ऑपरेशन कर आरकेपुरम थाना क्षेत्र में आवली रोजड़ी स्थित एक फार्म हाउस पर 12 लोगों को 3.30 लाख रुपए के साथ जु*आ खेलते हुए दबोचा है। इनके पास से पुलिस को 16 मोबाइल फोन मिले हैं। एसपी तेजस्वनी गौतम ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए आरकेपुरम थाना SHO संदीप विश्नोई और डीएसटी इंचार्ज पुष्पेंद्र बंशीवाल तथा पूरी 6 सदस्य टीम को लाइन हाजिर किया है। पूरे मामले की जांच एडिशनल एसपी नियति शर्मा को दी है।

 

Kota City Police Big Action in kota 27 Dec 25

 

तीन दिन में जांच रिपोर्ट पेश करने को कहा है। एसपी तेजस्विनी गौतम ने कहा पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत काम करती है। सभी एसएचओ को निर्देश भी दिए थे। लगातार हमारी टीम स्पेशल टीम डिकॉय ऑपरेशन कर रही थी। शुक्रवार को स्पेशल टीम ने आरकेपुरम इलाके में कार्रवाई की। यहां एक फार्म हाउस में जु*आ स*ट्टा पकड़ा। शुरुआती तौर पर सामने आया कि बार-बार कहने के बावजूद लापरवाही बरती गई है। इस पर आरकेपुरम थाना एसएचओ संदीप बिश्नोई को तुरंत लाइन हाजिर किया है।

 

 

बीट कॉन्स्टेबल शुक्रवार को छुट्टी पर था। इसमें किस-किस की भूमिका थी, या नहीं। यह कैसे हुआ की बार-बार कहने के बावजूद इतने बड़े स्केल पर यह स*ट्टा जु*आ चलता हुआ मिला। डीएसटी की भूमिका सं*दिग्ध मानते हुए पूरी टीम को भंग किया है। उन सभी को लाइन हाजिर किया है। डीएसटी इंचार्ज पुष्पेंद्र बंसीवाल सहित 6 लोग जो डीएसटी का हिस्सा थे। सभी को लाइन हाजिर करने के लिए कहा है। पूरे मामले की जांच एडिशनल एसपी नियति शर्मा कर रही है। 3 दिन में रिपोर्ट सब्मिट करेंगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Education Minister Madan Dilawar VDO Transfer money sangod panchayta samiti kota Vikalp Times

‘मैं मंत्री का खास हूं…’ ट्रांसफर के नाम पर व_सूली का खुलासा!

कोटा: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री (Minister of Education and Panchayati Raj) मदन दिलावर (Madan …

24 घंटे में नाबालिग का रेस्क्यू, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी पुलिस के शिकंजे में

सवाई माधोपुर: महिला थाना पुलिस (Mahila Thana Police Sawai Madhopur) ने नाबालिग के अप_हरण के …

Does E20 petrol damage vehicles HPCL's shocking report revealed after 3,651 tests Vikalp Times

E20 पेट्रोल से गाड़ियां खराब होती हैं? 3,651 टेस्ट के बाद सामने आई HPCL की चौंकाने वाली रिपोर्ट

नई दिल्ली: देशभर में E20 (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल (Ethanol Petrol) को लेकर चल रही …

NEET-UG Results Declared 2 Students from Rajasthan in Top 10 Kota Shines Too Vikalp Times

NEET-UG रिजल्ट जारी: टॉप-10 में राजस्थान के 2 छात्र, कोटा का भी चमका नाम

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार देर रात NEET-UG 2026 का रिजल्ट जारी कर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !