Saturday , 7 March 2026
Breaking News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया इस्तीफा, एनडीए आज पेश करेगा राष्ट्रपति के समक्ष सरकार बनाने का दावा  

नई दिल्लीः लोकसभा आम चुनाव की प्रक्रिया सम्पन्न हो चुकी है। मंगलवार यानि 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे भी सामने आ चुके है। चुनावी परिणामों में एनडीए को बहुमत मिला है। बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने 292 सीटों पर जीत दर्ज कर बहुमत हासिल किया है। इसके साथ ही अब नई सरकार के गठन को लेकर कवायद भी शुरू हो गई है। ऐसे में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रहे है।

 

 

आज एनडीए राष्ट्रपति के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश करेगा। आज शाम एनडीए प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति से मुलाकात करेगा। सूत्रों के अनुसार आज ही सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए  प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति से मिलेगा। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के साथ राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, चंद्रबाबू नायडू, नीतीश कुमार, चिराग पासवान, अजीत पवार भी साथ रहेंगे।

 

 

Prime Minister Narendra Modi resigns, NDA will present claim to form government before the President today

 

 

 

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है। उन्होंने मंत्रिपरिषद समेत अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को सौंप दिया है। राष्ट्रपति ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए उनसे तथा मंत्रिपरिषद से अनुरोध किया है कि वह नई सरकार के कार्यभार संभालने तक पद पर बने रहें। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 8 जून को मोदी सरकार का शपथ ग्रहण होगा। हालांकि इस बार बीजेपी को बहुमत नहीं मिला है। परिणामों में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने 292 सीटों पर जीत दर्ज की है और बहुमत हासिल किया है।

 

 

 

 

 

 

जिसे लेकर राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण की तैयारियां शुरू कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार नरेन्द्र मोदी 8 जून को तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेंगे। राष्ट्रपति भवन में शाम 7 से 8 बजे के बीच शपथ ग्रहण संभव माना जा रहा है। उल्लेखनीय है कि नीतजों में एनडीए ने अपना परचम लहराया है। बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने 292 सीटों पर जीत दर्ज की है और बहुमत हासिल किया है। बीजेपी ने अकेले 240 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक ने 234 सीटें जबकि अन्य ने 17 सीटों पर विजय दर्ज की है।

 

 

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

साक्षात्कार दिनांक –12.06.2024

आवेदन की अंतिम तिथि – 10.06.2024

मो. 946146 2222, 98876 41704

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Oil company clarifies rumours of petrol and diesel shortage in India

भारत में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर तेल कंपनी ने दी सफाई

नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम ने पेट्रोल और डीजल की कमी की आशंकाओं को ‘पूरी तरह …

UPSC Civil Services 2025 result declared, Anuj Agnihotri from Kota tops

UPSC सिविल सर्विसेज 2025 का रिजल्ट जारी, कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

नई दिल्ली: UPSC (Union Public Service Commission) ने सिविल सर्विस परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट …

Indian Air Force's Sukhoi fighter jet Su-30 MKI crashes in assam

भारतीय वायुसेना का सुखोई लड़ाकू विमान क्रैश

असम:असम के कार्बी आंगलोंग जिले में गुरुवार देर रात भारतीय वायुसेना का एक सुखोई विमान …

Governors of these states including Bihar and Bengal have been changed, see the complete list

अचानक बदले गए कई राज्यों के राज्यपाल, देखिए पूरी लिस्ट

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार रात को कुछ राज्यों के राज्यपालों की नियुक्तियों …

A newborn baby was found alive near a farm in Doravali village of Karauli.

खेत के पास मिला नवजात शिशु, फेसबुक लाइव के बाद क्षेत्र में सनसनी

करौली: राजस्थान के करौली जिले में टोडाभीम थाना क्षेत्र के डोरावली गांव के खेतों में …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !