Saturday , 7 March 2026
Breaking News

प्रियंका गांधी ने ली लोकसभा सांसद की शपथ

नई दिल्ली: प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज गुरुवार को लोकसभा की सदस्यता की शपथ ली है। सदन में सुबह करीब 11 बजे पहुंचीं प्रियंका गांधी ने हाथ में लाल रंग की संविधान की प्रति लेकर शपथ ली है। हाल ही में हुए लोकसभा उपचुनाव में केरल की वायनाड सीट से उन्होंने जीत दर्ज की थी। प्रियंका गांधी ने पहली बार चुनाव लड़ा है। यह सीट कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के छोड़ने के बाद खाली हुई थी। इसी साल हुए लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने रायबरेली और वायनाड से चुनाव लड़ा था और दोनों जगहों से जीत दर्ज की थी।
Priyanka Gandhi took oath as Lok Sabha MP

इसके बाद उन्होंने वायनाड की सीट छोड़ दी थी। इसके अलावा महाराष्ट्र से जीत कर संसद पहुंचने वाले रविंद्र वसंतराव चव्हाण ने भी लोकसभा की सदस्यता ली। उन्होंने मराठी में शपथ ली। वसंतराव चव्हाण कांग्रेस के टिकट पर नांदेड़ से चुनाव जीत कर संसद पहुंचे हैं। यह सीट वसंतराव बलवंतराव चव्हाण के देहांत के बाद खाली हुई थी।

इस बीच राज्यसभा में अदानी के मुद्दे पर बहस कराए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की ओर से स्थगन प्रस्ताव दिया गया था और हं*गामे के बीच सदन को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। लोकसभा में भी हं*गामे के चलते सदन की कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

Several US military planes crash in Kuwait

कुवैत में कई अमेरिकी सैन्य विमान हुए क्रैश

नई दिल्ली: कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रविवार सुबह कई अमेरिकी लड़ाकू …

Crude oil prices surge amid Iran-Israel conflict

ईरान-इसराइल संघर्ष के बीच दुनियाभर में तेल की कीमतों में भारी उछाल

नई दिल्ली: अमेरिका और इसराइल के ईरान पर ह*मलों के बाद दुनियाभर में तेल की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !