प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा का अवीवा बैग से रिश्ता तय होने की खबर
सवाई माधोपुर: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, रॉबर्ट वाड्रा और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी पहुंचे रणथंभौर, करीब 30 गाड़ियों के काफिले में गांधी परिवार के अन्य परिजन, रिश्तेदार भी पहुंचे साथ, ऐसे में प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा के सगाई समारोह की चर्चाओं को मिल रहा बल, हाल ही में प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा का रिश्ता तय होने की खबर, दिल्ली निवासी अवीवा बैग के साथ रिश्ता तय होने की खबर, रेहान वाड्रा की तरह अवीवा बैग भी है फोटोग्राफर, अवीवा बैग और रेहान वाड्रा कई सालों से है दोस्त, ऐसे में माना जा रहा दोनों परिवारों के विशेष मेहमान पहुंचे है सवाई माधोपुर, गांधी परिवार का विशेष आयोजन का साक्षी बन सकता है रणथंभौर, हालांकि रेहान वाड्रा के सगाई समारोह को लेकर फिलहाल अधिकृत रूप नहीं कोई पुष्टि।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
