Tuesday , 21 July 2026
Breaking News

पूर्व छात्रों ने फलौदी क्वारी स्कूल को भेंट किया वाटर कूलर

सवाई माधोपुर: कहते हैं कि इंसान चाहे कितनी भी ऊँचाइयों पर पहुँच जाए, अपने पहले स्कूल की मिट्टी की खुशबू उसे फिर उसी आंगन में खींच लाती है। रविवार को राजकीय अशोक उच्च माध्यमिक विद्यालय, फलौदी क्वारी में कुछ ऐसा ही भावनात्मक दृश्य देखने को मिला, जब वर्ष 1970 से 1992 के बीच यहां अध्ययन कर चुके पूर्व छात्रद/छात्राएं वर्षों बाद अपने शिक्षालय में लौटे। विद्यालय आने से पूर्व सभी पूर्व छात्रों ने क्वालजी स्थित प्राचीन कमलेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

 

Alumni gift water cooler to Phalodi Quarry School in sawai madhopur

 

इसके बाद विद्यालय परिसर में प्रवेश करते समय कई पूर्व छात्रों ने अपने पुराने स्कूल को नमन कर शीश झुकाया, जिससे माहौल भावनाओं से सराबोर हो गया। देश के विभिन्न हिस्सों में उच्च पदों पर कार्यरत एवं सफल व्यवसायी बन चुके लगभग 60 पूर्व छात्र तीन दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत सवाई माधोपुर पहुंचे थे। विद्यालय परिसर में कदम रखते ही सभी के चेहरों पर बचपन की यादों की चमक साफ दिखाई दी। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या कल्पना अग्रवाल ने स्टाफ के साथ सभी अतिथियों का तिलक-माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया।

 

 

 

पूरे समारोह में अतिथि देवो भव की भावना सजीव नजर आई। स्नेह मिलन केवल मुलाकात तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पूर्व छात्रों ने भामाशाह बनकर विद्यालय के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। समूह के 20 सदस्यों ने आपसी सहयोग से लगभग 1 लाख 11 हजार रुपये की राशि एकत्र कर विद्यालय को 1000 लीटर क्षमता की पानी की टंकी सहित आरओ वाटर कूलर भेंट किया। जिससे अब विद्यार्थियों को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल नियमित रूप से उपलब्ध हो सकेगा।

 

 

 

इसके साथ ही अमेरिका में व्यवसाय कर रहे पूर्व छात्र पपींदर सिंह एवं कुलवीर सिंह दोनों भाइयों ने विद्यालय के लिए 11 हजार रुपये का चेक तत्काल प्रदान करते हुए भविष्य में भी हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान कुलवीर सिंह ने मंच से अपने बचपन के विद्यालय से जुड़े कई रोचक किस्से भी साझा किए, जिन्हें सुनकर उपस्थित सभी लोग भावुक हो उठे। इस प्रेरणादायी कार्यक्रम को सफल बनाने में दिनेश कश्यप, बेला शर्मा एवं विजय गोस्वामी की विशेष भूमिका रही, जिन्होंने अन्य साथियों को भी विद्यालय के लिए योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

 

कार्यक्रम के समापन पर पीईईओ प्रधानाचार्य राज अशोक ने सभी पूर्व छात्रों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल विद्यालय को संसाधन प्रदान करते हैं, बल्कि वर्तमान विद्यार्थियों को भी जीवन में आगे बढ़ने की नई प्रेरणा देते हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !