Saturday , 7 March 2026
Breaking News

प्रोफेसर मोहम्मद नईम फ़लाही नियुक्त किए गए मिल्लत चैरिटेबल ट्रस्ट कोटा के सरपरस्त

कोटा: मिल्लत चैरिटेबल ट्रस्ट ने पूर्व संयुक्त शासन सचिव (उच्च शिक्षा विभाग) राजस्थान सरकार एवं प्रोफेसर और अल बयान ग्रुप ऑफ इंसटिटूसन्स कोटा के सरंक्षक मोहम्मद नईम फ़लाही को अपने सरपरस्त के रूप में नियुक्त किया है। प्रोफेसर नईम एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद्, समाजसेवी और समुदाय के हित में वर्षों से कार्यरत व्यक्तित्व हैं। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाओं के साथ-साथ सामाजिक उत्थान के लिए अनेक प्रयास किए हैं। ट्रस्ट की कार्यकारी समिति एवं सदस्यों ने सर्वसम्मति से उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।

 

Professor Mohammad Naeem Falahi appointed as Patron of Millat Charitable Trust, Kota

 

 

कोटा संभाग में रहने वाले मुस्लिम समाज के शैक्षणिक व सामाजिक विकास एवं मानव सेवा के उद्देश्य से मिल्लत चैरिटेबल ट्रस्ट का गठन किया गया है। इस ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को दूर करना तथा शिक्षा एवं मानव सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करना है। ट्रस्ट द्वारा MCT Clinic & Diagnostic Centre kota के माध्यम से समाज को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। इसके द्वारा समाज के कमजोर और वंचित तबके को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रहीं हैं।

 

 

आशा है प्रोफेसर नईम को सरंक्षक बनाए जाने से ट्रस्ट को न केवल मार्गदर्शन मिलेगा, बल्कि उनके अनुभव और सामाजिक सरोकारों से ट्रस्ट की गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर ट्रस्ट के चेयरमैन हाजी खलील अहमद, उपाध्यक्ष अब्दुल सलीम अब्बासी, जनरल सेक्रेटरी हाजी हयात खान,कोषाध्यक्ष इमाम हुसैन मंसूरी, डाॅ.आबिद, सुल्तान एवं कार्य कारिणी सदस्यों ने प्रोफेसर नईम का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि उनके संरक्षण में ट्रस्ट नई ऊँचाइयों को छुएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

Several US military planes crash in Kuwait

कुवैत में कई अमेरिकी सैन्य विमान हुए क्रैश

नई दिल्ली: कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रविवार सुबह कई अमेरिकी लड़ाकू …

Crude oil prices surge amid Iran-Israel conflict

ईरान-इसराइल संघर्ष के बीच दुनियाभर में तेल की कीमतों में भारी उछाल

नई दिल्ली: अमेरिका और इसराइल के ईरान पर ह*मलों के बाद दुनियाभर में तेल की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !