Friday , 5 July 2024
Breaking News

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर कुंडल में आयोजित हुआ कार्यक्रम 

भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रपति (द्रौपदी मुर्मू) के अभिभाषण पर कार्यक्रम के अंतर्गत कुंडेरा मंडल के श्यामपुरा शक्ति केंद्र पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रारंभ में मंडल अध्यक्ष नवल किशोर सैनी, मंडल उपाध्यक्ष गजानंद शर्मा ने जिला संयोजक डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी तथा सह संयोजक वैद्य राम दयाल गौतम का स्वागत और अभिनंदन किया।

 

Program organized in Kundal on President's address in sawai madhopur

 

जिला संयोजक डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। वैद्य राम दयाल गौतम, मंडल अध्यक्ष नवल किशोर सैनी, मंडल उपाध्यक्ष गजानंद शर्मा तथा पवन कुमार शर्मा ने राष्ट्रपति के अभिभाषण का वाचन करते हुए केंद्र सरकार की रीतियों, नीतियों, उपलब्धियों तथा जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। अंत में मंडल उपाध्यक्ष गजानंद शर्मा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

 

कार्यक्रम का संचाल मंडल अध्यक्ष नवल किशोर सैनी ने किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नवल किशोर सैनी, मंडल उपाध्यक्ष गजानंद शर्मा, रेवती रमण त्रिपाठी, राजेंद्र प्रजापत, सुरेश चंद्र सैनी, धर्म राज योगी, विशाल वैष्णव, बाबू लाल मीणा तथा श्याम सोनी सहित अन्य अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

कृषि शिक्षा में अध्ययन करने वाली छात्राओं को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

सवाई माधोपुर:- राज्य सरकार की ओर से कृषि शिक्षा में बालिकाओं को प्रोत्साहन करने के …

परिवहन नियमों की अवहेलना करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई : जिला कलक्टर

सवाई माधोपुर:- जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव की …

ओम बिरला एक बार फिर बने लोकसभा के स्पीकर

नई दिल्ली:- ओम बिरला एक बार फिर से लोकसभा के स्पीकर पद के लिए चुन …

27 जून को होगा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभार्थी समारोह

मुख्यमंत्री डीबीटी के माध्यम से करेंगे अभिवृद्धित राशि का हस्तांतरण सवाई माधोपुर:- मुख्यमंत्री भजन लाल …

अनुपस्थित मिले 16 कार्मिकों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

सवाई माधोपुर:- जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव के निर्देश पर लोक सेवाएं प्रशासनिक सुधार एवं …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !
Exit mobile version