Thursday , 23 April 2026
Breaking News

पंचायती राज विभाग की योजनाओं की प्रगति समीक्षा बैठक हुई आयोजित

जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में पंचायती राज व ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति समीक्षा बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई।
सरकारी सूत्रों के अनुसार बैठक में कलेक्टर ने योजनाओं की प्रगति समीक्षा करते हुए न्यून प्रगति वाले बिन्दुओं पर संबंधित विकास अधिकारी या अन्य जिम्मेदार अधिकारी को नोटिस देने के निर्देश जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश कुमार को दिए। जिला कलेक्टर ने विकास अधिकारियों, पंचायत प्रसार अधिकारी एवं उपस्थित अन्य अधिकारियों से कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ सभी पात्रों को समय पर मिले। योजनाओं के संबंध में दिए लक्ष्यों की प्राप्ति समय पर हो, इसके लिए सभी अधिकारी टीम भावना से कार्य करें।

Progress review meeting of schemes of Panchayati Raj Department held

बैठक में कलेक्टर ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा इसकी क्वालिटी की जांच के लिए सैंपल लेने के निर्देश दिए। इसी प्रकार जियो टेगिंग का कार्य 15 दिवस में पूरा करने का लक्ष्य दिया।
बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न योजनाओं में रिजेक्टेड भुगतान को गंभीरता से लेते हुए विकास अधिकारियों से इस संबंध में सवाल जवाब किए। साथ ही बैंक खाता नंबर गलत होने या अन्य कारण से भुगतान रिजेक्ट होने पर नाराजगी जताते हुए अभियान चलाकर एक माह में इस प्रकार की समस्या के निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार महिला मेट का प्रतिशत बढ़ाने पर जोर दिया गया। मनरेगा कार्यों की स्थिति, भुगतान तथा वेज रेट के संबंध में समीक्षा कर निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर ने सभी विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिना सक्षम अनुमति के कहीं भी भूजल का दोहन करती मशीन मिले तो कार्यवाही की जाए।
बैठक में कलेक्टर ने संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार एमपी एवं एमएलए स्थानीय विकास कोष, डांग विकास योजना के कार्यों की प्रगति समीक्षा की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !