Wednesday , 3 July 2024
Breaking News

पुलिस में डीपीसी से पदोन्नति वर्षों से लंबित मांग पूरी, पुलिसकर्मियों ने सीएम गहलोत का किया आभार व्यक्त

सीएमअशोक गहलोत के शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय पंहुचने पर पुलिस कर्मियों ने हेड कांस्टेबल से निरीक्षक तक होने वाली पदोन्नति परीक्षा की बजाय अन्य सेवाओं की तरह वरिष्ठता के आधार पर करने की घोषणा के लिए प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आभार व्यक्त किया। गहलोत को पुलिस कर्मियों ने कहा कि इस घोषणा से पुलिस कर्मियों में भारी हर्ष की लहर व्याप्त है। वरिष्ठता अनुसार पदोन्नतियां होने से सभी पुलिसकर्मियों को पदोन्नति का वरिष्ठतानुसार लाभ मिलेगा। इससे पुलिस कर्मियों का मनोबल और कार्य क्षमता में वृद्धि होगी।

 

Promotion from DPC in police, demand pending for years fulfilled

 

पदोन्नतियों के सम्बंध में न्यायालय में होने वाले अनावश्यक वाद विवाद की स्थितियां उत्पन्न नहीं होगी। पारदर्शी पदोन्नतियां होने से विभाग के प्रति विश्वास में वृद्धि होगी। उल्लेखनीय है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हेड कांस्टेबल से निरीक्षक तक होने वाली पदोन्नति वरिष्ठता के आधार पर विभागीय पदोन्नति समिति के माध्यम से करने की घोषणा की थी। इसके अनुसार सेवा नियमों में पदोन्नति के लिए योग्यता परीक्षा के प्रावधान को संशोधित कर वरिष्ठता को आधार माना जाएगा। इसी आधार पर सेवा रिकॉर्ड व आचरण के मापदंड पर खरे उतरने वाले पुलिसकर्मियों को रिक्त पदों पर पदोन्नत किया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

अवैध चराई रोकने के लिए धारा 144 लागू

सवाई माधोपुर:- रणथंभौर बाघ परियोजना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों व इस क्षेत्र के आसपास के …

एनडीए ने स्पीकर पद के लिए ओम बिरला को बनाया उम्मीदवार, कांग्रेस ने के सुरेश को उतारा मैदान में 

नई दिल्ली:- लोकसभा में स्पीकर पद के लिए एनडीए की तरफ से ओम बिरला को …

चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने 17 लोगों को किया गिरफ्तार

सवाई माधोपुर:- चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने धरपकड़ अभियान के तहत 17 लोगों को गिरफ्तार …

कोटा में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, रोडवेज बस ने युवती को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौ*त

कोटा में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, रोडवेज बस ने युवती को मारी टक्कर, मौके पर …

NDA से ओम बिरला होंगे लोकसभा स्पीकर पद के उम्मीदवार

NDA से ओम बिरला होंगे लोकसभा स्पीकर पद के उम्मीदवार       NDA से …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !
Exit mobile version