Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

पांचवें दिन भी तहसील में डटे रहे धरना प्रदर्शनकारी

खंडार उपखंड मुख्यालय पर गोठड़ा ग्राम पंचायत मे जयसिंह पुरा ग्रामवासी भूमि माफिया पर कार्रवाई को लेकर लंबे समय से परेशानी का सामना कर रहे थे। कई बार अतिक्रमण भूमि माफिया के खिलाफ प्रशासन को अवगत भी करवाया गया लेकिन प्रशासन द्वारा कोई स्थाई निस्तारण नहीं हुआ। इन हालातों को देखते हुए जयसिंह पुरा ग्रामवासी 4 जनवरी से खंडार तहसील परिसर में अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन पर आए थे। सभी ग्रामवासी धरनास्थल पर शनिवार को पांचवें दिन भी अपनी मांगों को लेकर बैठे रहे। लेकिन अभी तक भी मुख्यालय प्रशासन द्वारा कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया है।

Protesters protest continues in tehsil on fifth day

खंडार उपखंड मुख्यालय पर शीत लहर एवं ठंड का कहर चल रहा है। उसके पश्चात भी धरना प्रदर्शन करने वालों की स्थानीय प्रशासन द्वारा कोई खैर खबर नहीं ली जा रही है। पीड़ितों से संपर्क करने पहुंचे गोठड़ा ग्राम पंचायत के सरपंच प्रेम चौधरी एवं क्षेत्रीय समाजसेवी ज्योतिशाचार्य पं. मनोज कुमार शर्मा ने पीड़ितों से संपर्क करते हुए आगे की रणनीति का जायजा लिया। पीड़ित ग्रामीण नागा राम गुर्जर, रामविलास गुर्जर, भेरू लाल गुर्जर, राधेश्याम गुर्जर, पीतम गुर्जर, गिर्राज जाट कमल जाट, राम कल्याण बेरवा, प्रभु बैरवा, सुरेश बैरवा, हंसराज बैरवा, मदन बैरवा, बंसी बैरवा, रामचरण वैष्णव, भूत पूर्व जिला परिषद शांति देवी आदि ने बताया कि जब तक अतिक्रमण भूमि माफियाओं पर कार्रवाई नहीं होगी एवं हमारी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक हम धरना प्रदर्शन पर डटे रहेंगे। हम धरना प्रदर्शनकारी हमारी मांगों का स्थायी समस्या निस्तारण लेकर ही धरना स्थल से हटेंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !