ईरान: ईरान पर अमेरिकी-इसराइली हम*लों के बाद बीते एक हफ्ते से पैदा हुए हालात के बीच कतर ने पहली बार सीमित उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है। कतर की एविएशन अथॉरिटी ने कहा कि लोगों को निकालने और जरूरी कार्गो फ़्लाइट्स के लिए देश का हवाई क्षेत्र आशिंक रूप से फिर से खोला जाएगा।
हमाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अनुसार और फ़्लाइटों की आवा-जाही आने वाले दिनों में सुरक्षा हालात पर निर्भर करेगी। कतर के अधिकारियों ने इस हफ्ते की शुरुआत में एयरपोर्ट पर ईरानी ह*मलों की कोशिश को नाकाम करने की बात कही थी। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि कतर ने शुक्रवार को नौ ड्रोन इंटरसेप्ट किए। एक ड्रोन बिना कोई नुकसान पहुंचाए एक सुनसान इलाके में गिरा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
