Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

राज्य के 19 जिलों में बारिश का अलर्ट

जयपुर: राजस्थान में मानसून की विदाई होने वाली है। ऐसे में राज्य में बारिश का आखिरी दौर चल रहा है। बीते शुक्रवार को ही राज्य के बांसवाड़ा, उदयपुर, डूंगरपुर, प्रतापगढ़ सहित 7 से ज्यादा जिलों में 2 इंच तक बरसात हुई है। वहीं दूसरी तरफ पश्चिमी जिलों (जैसलमेर और फलोदी) में गर्मी का सितम जारी है। कई जिलों में लोगों कों भारी उमस का सामना करना पड़ रहा है। यहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस है। कोटा जिले में भी लोग उमस से परेशान है।

 

Rain alert in 19 districts of rajasthan

 

 

 

हालांकि आज सुबह से ही मौसम में ठंडक है। आज दोपहर ही कोटा में हल्की बारिश हुई है। जिससे लोगों को उमस से निजात मिली है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार राजस्थान के 19 जिलों में आज बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। जबकि कल से राज्य में बारिश का दौर थमने और दक्षिण राजस्थान को छोड़कर शेष जगहों पर मौसम साफ रहने की संभावना जताई जा रही है।

 

 

वहीं कोटा जिले के जवाहर सागर डैम से लगातार हो रही पानी की निकासी से कोटा बैराज का जलस्तर अचानक बढ़ गया है। लेवल कम करने के लिए शनिवार को ही बैराज के दो गेट तीन फीट तक खोले गए हैं। अधिकारियों के अनुसार यदि जलस्तर और बढ़ता है तो और अधिक गेट भी खोले जा सकते हैं।

 

 

 

बांसवाड़ा जिले में हुई सबसे अधिक बरसात:

अगर पिछले 24 घंटे की बात करें तो इस दौरान सबसे ज्यादा बरसात बांसवाड़ा के दानपुर में 50 एमएम दर्ज की गई है। वहीं उदयपुर के लसाड़िया में 48 एमएम, सहाड़ा में 24, सिरोही के आबू रोड में 22, राजसमंद के आमेठ में 11, कोटा के सांगोद में 15, झालावाड़ के गंगधर में 29, जालौर में भीनमाल में 21, श्रीगंगानगर में 12, डूंगरपुर के बंगकोट में 22, बाड़मेर के रामसर में 8, प्रतापगढ़ के धरियावद में 8 और बारां के छबड़ा में 2 एमएम बरसात दर्ज हुई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

24 घंटे में नाबालिग का रेस्क्यू, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी पुलिस के शिकंजे में

सवाई माधोपुर: महिला थाना पुलिस (Mahila Thana Police Sawai Madhopur) ने नाबालिग के अप_हरण के …

Does E20 petrol damage vehicles HPCL's shocking report revealed after 3,651 tests Vikalp Times

E20 पेट्रोल से गाड़ियां खराब होती हैं? 3,651 टेस्ट के बाद सामने आई HPCL की चौंकाने वाली रिपोर्ट

नई दिल्ली: देशभर में E20 (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल (Ethanol Petrol) को लेकर चल रही …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !