Sunday , 7 June 2026
Breaking News

राजस्थान में तीन दिनों तक वर्षा की चेतावनी 

मौसम विभाग ने राजस्थान में तीन दिनों तक वर्षा की चेतावनी दी है। राजस्थान में तीन दिनों तक वर्षा की चेतावनी वर्तमान मौसमी विश्लेष्ण को देखा जाए तो अभी भूगर्भीय तापक्रम में वृद्धि हुई है। तीनों दिनों से लगातार वायु दाब में कुछ कमी के साथ हवाएं बदल कर बंगाल की खाड़ी से और अरब सागर से पुश होती हवाएं महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, गुजरात और राजस्थान तक पहुंचने लगी है और न्यूनतम आद्रता भी 20% तक बढ़ चुकी है।

 

 

 

Rain warning for three days in Rajasthan

 

 

 

साथ ही पश्चिम जेट धारा का प्रवाह दक्षिण झुकाव के साथ अरब सागर के मध्य से होते हुए दक्षिण राजस्थान से अरावली के आसपास से उत्तरप्रदेश की ओर बना हुआ है। इन सब मौसमी परिदृश्यों को देखते हुए अगले 72 घण्टों में 26, 27 और 28 नवम्बर को बारिश होने के लिए अनुकूल मौसम बन रहा है। जिसमें कुछ तूफ़ानी हवाएं और कुछ ओलावृष्टि कहीं-  कहीं संभव भी हो सकती है।

 

 

राजस्थान के क्षेत्रो में अगले 72 घण्टों में गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश सहित राजस्थान के पाली संभाग सहित उदयपुर, बांसवाड़ा, अजमेर, कोटा, जोधपुर, जयपुर भरतपुर संभाग हल्की मध्यम कहीं तेज, कहीं कुछ बुंदाबांदी तो कहीं कुछ ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है। मारवाड़ जंक्शन सहित आसपास की तहसीलों के किसान भाई अरावली रेंज सहित के क्षेत्र वाले आगे हल्की मध्यम कहीं कुछ तेज़ वर्षा के लिए तैयार रहे।

 

 

26, 27 और 28 नवम्बर बीच का समय बारिश और ओलावृष्टि वाला रहने वाला है। ये वर्षा राजस्थान के दक्षिण पश्चिम व मध्य व दक्षिण पूर्वी राजस्थान अधिकांश जिलों में हल्की मध्यम कहीं तेज वर्षा के रूप होगी। दक्षिण राजस्थान व दक्षिण – पश्चिम मध्यप्रदेश, पूर्वी गुजरात व उत्तर पश्चिम महाराष्ट्र में कहीं – कहीं मध्यम से लेकर भारी वर्षा भी देखी जा सकेगी।

 

सिरोही, बाड़मेर, जालौर, पाली, जोधपुर, नागौर,अजमेर, राजसमंद, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़, टोंक, जयपुर, सवाई माधोपुर, भरतपुर, धौलपुर सहित कई क्षेत्रों में वर्षा की संभावना है। उत्तर – पश्चिम, उत्तर राजस्थान में ज्यादातर मौसम शुष्क रहेगा। छुटपुट हल्की खंडवर्षा भी संभव हो सकती है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !