Saturday , 5 September 2026
Breaking News

प्रदेश में मतदान के दौरान जमकर हुआ उपद्रव, 77 से ज्यादा लोग गिरफ्तार

राजस्थान में शनिवार को संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेशभर में फर्जी वोटरों की अफवाह और शिकायत को लेकर कई प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भीड़ गए। इन घटनाओं के समय मौके पर मौजूद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाकर मामले शांत करवा दिए। साथ ही पुलिस ने प्रदेशभर में 77 लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। डीजी कानून-व्यवस्था राजीव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में ज्यादातर जगह 6 बजे तक चुनाव संपन्न हो गए थे। कुछ बूथ पर लाइनें लगी होने के कारण देरी तक मतदान चला था।

 

धौलपुर के बाड़ी में हुई फायरिंग की घटना का चुनाव से कोई संबंध नहीं था। ये घटना दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर हुई थी। इस मामले में स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को पकड़ा था। सीकर के फतेहपुर में फर्जी वोटरों की शिकायत को लेकर दो पक्षों ने आपस में पथराव किया था। सुचना पर मौके पर पहुंची फोर्स ने मामला शांत करवाकर कुछ लोगों को पकड़ लिया। इसके अलावा टोंक, सीकर, चूरू, भरतपुर, धौलपुर, कामां सहित कई जगह पर छोटी-मोटे झगड़े हुए थे।

 

There was a lot of disturbance during voting in the state, more than 77 people arrested

 

लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने समय रहते मोर्चा संभाल लिया। इसके अलावा इस बार प्रशासन और पुलिस के आचार संहिता नियमों की सख्ती से पालना कराने के कारण पुलिस से भी कई जगह पर समर्थकों से सामना हुआ है। इधर कमिश्नरेट में सिविल लाइंस विधानसभा सीट के सुशीलपुरा बूथ पर फर्जी वोट देने आए दो युवकों के संबंध में कांग्रेस-बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थक आमने-सामने हो गए। पुलिस ने समझाया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

 

उसके बाद दोनों पक्ष शांत हो गए। झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में बिंदायका स्थित बूथ पर फर्जी वोटर को लेकर राज्यवर्धन सिंह और अभिषेक चौधरी के समर्थक भीड़ गए। सूचना मिलने पर दोनों प्रत्याशी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने यहां से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा सिंवार गांव के एक बूथ पर भी दोनों प्रत्याशी आमने-सामने हो गए। पुलिस ने समझाइश करके शांत करवा दिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !