Sunday , 6 September 2026
Breaking News

रेलवे अंडरपास में भरा बरसात का पानी | ग्रामीणों को आवागमन में हो रही परेशानी

बामनवास उपखंड क्षेत्र में रेल लाइन के लिए बनाए गए अंडरपास में बरसात का पानी भरने के कारण ग्रामीणों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया ये रेलवे अंडरपास निर्माण के समय से ही खुले पड़े हैं। इनको नही ढकने के कारण बरसात का सारा पानी आसपास से आकर इसी अंडरपास में जमा हो जाता है। अंडर पास में मौजूदा समय में करीब 7 फीट पानी जमा होने से आवागमन बिल्कुल बाधित है। अंडरपास में पानी भरने से जहां ग्रामीणों का संपर्क दूसरी जगहों से बिल्कुल कट गया है वहीं स्कूली छात्र छात्राओं को स्कूल तक पहुंचने में काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। मरीज व प्रसूताओं के समय पर अस्पताल नहीं पहुंचने के कारण उनके सामने जीवन मौत का संकट खड़ा हो रहा है। पिछले साल एक स्कूली बस इस रेलवे अंडर पास में भरे पानी से गुजरने के दौरान बीच में फंस गई थी जहां दर्जनों बालकों की जान जाते-जाते बची।

Rain water filled railway underpass
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि रमजानीपुरा, सिरसाली आदि रेलवे के अंडरपास से भरे हुए पानी की निकासी नहीं की गई तो ग्रामीणों को मजबूरन सडकों पर उतर कर उग्र आंदोलन करना पड़ेगा जिसका समस्त जिम्मेदार रेल विभाग व स्थानीय प्रशासन होगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !