Saturday , 7 March 2026
Breaking News

राज्य में 22 अगस्त से फिर शुरू होगी बारिश

जयपुर: राजस्थान में बारिश का दौर अधिकतर जिलों में फिलहाल थम सा गया है। बीते रविवार को राजस्थान के कई जिलों मौसम साफ रहा और धूप निकली तो कई जिलों में देर शाम मूसलाधार बारिश भी हुई है। जयपुर, सवाई माधोपुर, कोटा, अलवर, भरतपुर के एरिया में देर शाम मौसम में बदलाव हुआ और बादल छाने के साथ तेज बारिश हुई है।

 

 

राजस्थान में आज और अगले दो दिन और मौसम साफ रहने की संभावना है। सुचना के अनुसार 22 अगस्त से मानसून फिर सक्रिय होने की संभावना है। 11 जिलों में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होगा। पिछले 24 घंटे की स्थिति देखें तो कोटा, सवाई माधोपुर, अलवर, दौसा, टोंक, जयपुर ग्रामीण और राजसमंद और भीलवाड़ा के आसपास हल्की बारिश हुई है। सबसे ज्यादा बरसात कोटा के खातौली में 58 एमएम दर्ज हुई। दौसा के बेजुपाड़ा में 34, बूंदी के नैंनवा में 29, जयपुर के फागी में 21, ब्यावर के पास रायपुर में 16, टोंक के पीपलु में 5 एमएम बरसात हुई है।

 

 

Rain will start again in Rajasthan from 22 August

 

 

 

अब तक 471.8MM हो चुकी बारिश:

राजस्थान में अगर मानसून की बारिश की रिपोर्ट देखी जाए तो 1 जून से 19 अगस्त तक 471.8MM बरसात हो चुकी है, जो औसत सामान्य बारिश से 49 फीसदी ज्यादा है। इस सीजन में औसत बारिश 317MM होती है।

 

 

 

22 अगस्त से फिर बारिश का दौर शुरू:

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार आज से 21 अगस्त तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताते हुए किसी भी जिले में आंधी बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। 22 अगस्त से राजस्थान में मौसम एक्टिव होगा, जिसका प्रभाव कोटा, उदयपुर संभाग के जिलों में देखने को मिलेगा। 22 अगस्त को कोटा, बूंदी, बारां, भीलवाड़ा, झालावाड़, राजसमंद, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, उदयपुर और बांसवाड़ा जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Oil company clarifies rumours of petrol and diesel shortage in India

भारत में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर तेल कंपनी ने दी सफाई

नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम ने पेट्रोल और डीजल की कमी की आशंकाओं को ‘पूरी तरह …

UPSC Civil Services 2025 result declared, Anuj Agnihotri from Kota tops

UPSC सिविल सर्विसेज 2025 का रिजल्ट जारी, कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

नई दिल्ली: UPSC (Union Public Service Commission) ने सिविल सर्विस परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट …

Indian Air Force's Sukhoi fighter jet Su-30 MKI crashes in assam

भारतीय वायुसेना का सुखोई लड़ाकू विमान क्रैश

असम:असम के कार्बी आंगलोंग जिले में गुरुवार देर रात भारतीय वायुसेना का एक सुखोई विमान …

Governors of these states including Bihar and Bengal have been changed, see the complete list

अचानक बदले गए कई राज्यों के राज्यपाल, देखिए पूरी लिस्ट

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार रात को कुछ राज्यों के राज्यपालों की नियुक्तियों …

A newborn baby was found alive near a farm in Doravali village of Karauli.

खेत के पास मिला नवजात शिशु, फेसबुक लाइव के बाद क्षेत्र में सनसनी

करौली: राजस्थान के करौली जिले में टोडाभीम थाना क्षेत्र के डोरावली गांव के खेतों में …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !