राजस्थान स्थापना दिवस आज 30 मार्च को जिले में मनाया गया। राजस्थान दिवस की पूर्व संध्या पर नगर परिषद ने हम्मीर सर्किल एवं अन्य प्रमुख सर्किल व चौराहों पर रोशनी से सजावट भी करवाई। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी नागरिकों को राजस्थान की प्रगति, उन्नति में भागीदार बनने का आह्वान किया तथा कोरोना संकट के समय पर प्रोटोकाॅल का पालन करने, बारी आने पर वैक्सीन लगवाने का आग्रह किया, जिससे हम सभी कोरोना के इस दौर से विजय पा सके।
इस प्रकार चौथ का बरवाड़ा में राजस्थान स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बोरदा में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें एकता रैली विचार गोष्ठी एवं स्टाफ द्वारा शपथ ली गई। संस्था प्रधान महेंद्र सिंह ने बताया आज राजस्थान कई मायने में कई राज्य से आगे है शिक्षा स्वास्थ पर्यटक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी यातायात उद्योग धंधों शादी में हमने बहुत प्रगति की है यहां की प्राचीन ऐतिहासिक इमारतें यहां की बोली भाषा संस्कृति आज भी विदेशियों व अन्य राज्यों के यात्रियों को आकर्षित करती है यहां के लॉक गीत लोक नृत्य विदेशी सैलानियों को आकर्षित करते हैं संपूर्ण राजस्थान कुछ न कुछ विशेषता लिए हुए हैं। यहां के वीरों के बलिदानों की कथाएं आज भी घर घर में सुनाई देती है।