Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

राजस्थान गैस ने CNG उपभोक्ताओं को दी बड़ी राहत, इतनी हुई सस्ती

जयपुर: राज्य सरकार के उपक्रम राजस्थान स्टेट गैस ने कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) सहित उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराई जाने वाली डीपीएनजी, सीपीएनजी, आईपीएनजी प्राकृतिक गैस की दरों में कमी कर सभी वर्ग (आल सेगमेंट) के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। अब राजस्थान स्टेट गैस के सीएनजी स्टेशनों पर आमनागरिकों को सीएनजी गैस 2 रु. 12 पैसे प्रति किलोग्राम सस्ती उपलब्ध होगी।

 

Rajasthan Gas gave a big relief to CNG consumers in kota

 

 

 

नई दरें गुरुवार रात 12 बजे से लागू हो जाएगी। सचिव माइंस एवं चेयरमेन आरएसजीएल टी. रविकान्त ने बताया कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने बुधवार को राज्य विधान सभा में वित एवं विनियोग विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए सीएनजी पीएनजी की वेट दर 10 प्रतिशत से घटाकर 7.5 प्रतिशत करने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के उपक्रम आरएसजीएल ने गुरुवार रात 12 बजे से नई दरें लागू करने का निर्णय करते हुए आम नागरिकों को राहत प्रदान की है।

 

 

Dr. Ganpat Lal Verma is a leading name in the field of physiotherapy

 

 

राजस्थान स्टेट गैस के प्रबंध निदेशक रणवीर सिंह ने बताया कि आरएसजीएल द्वारा जारी नई दरों के अनुसार अब कोटा में आमनागरिकों को कंप्रेस्ड नेचुरल गैस सीएनजी में 2.12 रु. प्रति किलो की राहत देते हुए अब 91 रु. 09 पैसे प्रति किलोग्राम उपलब्ध होगी।

 

 

इसी तरह से घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस डीपीएनजी में 1.25 रु. की राहत देते हुए 49 रु. 35 पैसे प्रति एससीएम, व्यावसायिक पाइप्ड नेचुरल गैस सीपीएनजी में 1.50 रु. की राहत देते हुए 64 रु. 50 पैसे प्रति एससीएम, औद्योगिक पाइप्ड नेचुरल गैस आइपीएनजी में 1.41 रु. की राहत देते हुए 60 रु. 59 पैसे प्रति एससीएम की दर पर उपलब्ध कराई जाएगी। राज्य सरकार के उपक्रम आरएसजीएल ने कोटा में गुरुवार रात 12 बजे से राहत देने का निर्णय किया है।

 

राधा स्वामी फिजियोथेरेपी सेंटर के डॉक्टर गणपत लाल वर्मा का फिजियोथैरेपी

के क्षेत्र में अग्रणी नाम, सैकड़ों मरीजों का कर चुके उपचार

संपर्क करें:

डॉ. गणपत लाल वर्मा

राधास्वामी फिजियोथेरेपी सेंटर

पता: सर्किट हाउस रोड, शनिमहाराज मंदिर के सामने, सवाई माधोपुर

संपर्क: +91-7891650872, +91-7014106646

समय: सोमवार से शनिवार सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !